facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोलर मॉड्यूल के दाम घटने से मार्च, 2025 तक देश की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी 170 गीगावाट होगी : ICRA

Advertisement

इक्रा में कॉरपोरेट रेटिंग्स के उपाध्यक्ष और खंड प्रमुख विक्रम वी ने कहा कि देश में स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता अक्टूबर, 2023 में 130 गीगावाट थी।

Last Updated- December 07, 2023 | 4:07 PM IST
renewable energy
Representative Image

भारत मार्च, 2025 तक 38 गीगावाट (जीडब्ल्यू) की बढ़ोतरी के साथ अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता (जीडब्ल्यू) को 170 गीगावाट तक पहुंचा सकेगा। रेटिंग एजेंसी इक्रा के एक विश्लेषक ने गुरुवार को कहा कि इसमें सौर मॉड्यूल की कीमतों में नरमी का भी अहम योगदान होगा।

इक्रा में कॉरपोरेट रेटिंग्स के उपाध्यक्ष और खंड प्रमुख विक्रम वी ने कहा कि देश में स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता अक्टूबर, 2023 में 130 गीगावाट थी। उन्होंने कहा कि भारत की नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) क्षमता के मार्च, 2025 तक 170 गीगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है। इसमें सौर मॉड्यूल की कीमतों और नीतिगत समर्थन का भारी योगदान होगा।

विक्रम ने कहा कि इसके बाद क्षमता वृद्धि को चालू वित्त वर्ष में निविदा गतिविधियों में महत्वपूर्ण सुधार से समर्थन मिलने की संभावना है। अब तक 16 गीगावाट से अधिक की परियोजनाओं के लिए बोली लगाई जा चुकी है और केंद्रीय नोडल एजेंसियां 17 गीगावाट और के लिए बोलियों की प्रक्रिया में हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 माह में सौर पीवी सेल और मॉड्यूल की कीमतों में क्रमशः 65 प्रतिशत और 50 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 4:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement