facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Essar Group: हरित हाइड्रोजन, रिफाइनरी और एलएनजी में अरबों डॉलर का निवेश

Advertisement

Essar Group ने पिछले चार वर्षों में 1,40,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया है।

Last Updated- February 07, 2024 | 9:43 PM IST
Essar Group- एस्सार समूह

विभिन्न कारोबारों में सक्रिय एस्सार समूह हरित हाइड्रोजन संयंत्र, दुनिया की पहली हरित रिफाइनरी और एलएनजी एवं इलेक्ट्रिक पारिस्थितिकी के निर्माण पर अरबों डॉलर का निवेश करेगा। समूह के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पिछले चार वर्षों में 1,40,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने के बाद एस्सार समूह अब अपने मौजूदा कारोबारों से करीब एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का मजबूत राजस्व अर्जित कर रहा है।

एस्सार कैपिटल के निदेशक प्रशांत रुइया ने यहां आयोजित ‘भारत ऊर्जा सप्ताह’ के दौरान कहा, ‘एस्सार भारत और उसके बाहर टिकाऊ वृद्धि के लिए पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश करके पुनरुत्थान की राह बना रहा है।’

उन्होंने कहा कि एस्सार समूह कार्बन कटौती, विकेंद्रीकरण और डिजिटलीकरण के तीन मुख्य विषयों पर केंद्रित होकर हरित भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहता है।

रुइया ने कहा, ‘भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। ऐसे में एस्सार इसकी जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और हरित वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।’

उन्होंने कहा कि एस्सार दुनिया के सबसे बड़े निम्न-कार्बन (नीले हाइड्रोजन) संयंत्रों में से एक और दुनिया की पहली हरित रिफाइनरी बनाने के लिए 3.6 अरब डॉलर का निवेश करेगा।

Advertisement
First Published - February 7, 2024 | 9:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement