facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-अमेरिका ट्रस्ट से आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा: विशेषज्ञ

Advertisement

दोनों देशों ने ‘रणनीतिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए संबंधों में बदलाव’ (ट्रस्ट) पहल पर सहमति जताई है। 

Last Updated- February 17, 2025 | 12:19 AM IST
Modi Trump

भारत-अमेरिका ट्रस्ट दोनों देशों के बीच आर्थिक और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग का रास्ता साफ करेगा, जबकि आईएमईसी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करने से बुनियादी ढांचे और आर्थिक गलियारों में सहयोग गहरा होगा। उद्योग विशेषज्ञों ने यह उम्मीद जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने महत्त्वपूर्ण खनिजों, उन्नत सामग्रियों और फार्मास्युटिकल्स की मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने पर जोर देने के लिए ‘रणनीतिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए संबंधों में बदलाव’ (ट्रस्ट) पहल पर सहमति जताई है। 

अमेरिका में ट्रंप-मोदी बैठक के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य के अनुसार, दोनों देशों ने लिथियम और ‘दुर्लभ मृदा’ जैसे रणनीतिक खनिजों के लिए पुनर्प्राप्ति और प्रसंस्करण पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। दोनों पक्ष आईएमईसी (भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा) और आई2यू2 ढांचे के तहत आर्थिक गलियारों और संपर्क बुनियादी ढांचे पर भी मिलकर काम करेंगे। 

भारतीय इस्पात संघ के शीर्ष निकाय के अध्यक्ष और जिंदल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा, ‘महत्त्वपूर्ण खनिजों और उन्नत सामग्रियों पर ‘ट्रस्ट’ की पहल आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। आईएमईसी और आई2यू2 समूह पर प्रधानमंत्री का ध्यान वैश्विक संपर्क के लिए रणनीतिक प्रयास को दर्शाता है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा मिलता है।’

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 12:19 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement