facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुनाव बाद बढ़ेगा FDI और निजी पूंजी निवेश: CII-इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल

Advertisement

CII- IGBC ने यह उम्मीद जताते हुए आगाह किया है कि इसके लिए भारतीय उद्योग को स्थिरता बनाए रखते हुए प्रतिस्पर्धी बने रहना होगा।

Last Updated- April 28, 2024 | 11:17 PM IST
टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में मिले 20,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चल रहे आम चुनाव के बाद निजी पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में तेजी आने की संभावना है। उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)- इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) ने यह उम्मीद जताते हुए आगाह किया है कि इसके लिए भारतीय उद्योग को स्थिरता बनाए रखते हुए प्रतिस्पर्धी बने रहना होगा।

अपनी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए बहुराष्ट्रीय और घरेलू दोनों ही कंपनियों को अपने कार्बन उत्सर्जन को घटाना होगा और हरित गतिविधियां अपनानी होंगी। सीआईआई-आईजीबीसी के नव नियुक्त राष्ट्रीय चेयरमैन बी त्यागराजन ने कहा कि इसके लिए तकनीक, बुनियादी ढांचे और कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर धन खर्च करना होगा, जो विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा, ‘नई सरकार की शीर्ष प्राथमिकता आर्थिक वृद्धि और पर्यावरण की सततता के बीच संतुलन बनाए रखने पर होनी चाहिए। हरित बुनियादी ढांचा, अक्षय ऊर्जा की स्वीकार्यता को प्रोत्साहित करने और उद्योगों के बीच सतत गतिविधियों को प्रोत्साहित करने को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनानी होंगी।’

इसके अलावा हरित गतिविधियों की ओर बढ़ने के लिए यह जरूरी है कि पर्यावरण संबंधी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के साथ नियामकीय कठिनाइयां दूर हों।

Advertisement
First Published - April 28, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement