facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India की लंबी उड़ानों में पायलट थकान का नया जोखिम, DGCA को फेडरेशन ने चेतावनी दी

Advertisement

फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने DGCA को चेतावनी दी कि एयर इंडिया की लंबी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में ड्यूटी समय बढ़ाने से पायलट थक सकते हैं और उड़ान सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

Last Updated- March 17, 2026 | 8:24 AM IST
Air India
Representative Image

पायलटों के संगठन ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि एयर इंडिया को उड़ान ड्यूटी के समय में दी गई अस्थायी छूट से उड़ान सुरक्षा को जोखिम हो सकता है, क्योंकि इससे लंबी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने वाले पायलटों के लिए थकान का खतरा बढ़ जाएगा।

फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) ने नियामक द्वारा यह अनुमति दिए जाने के कुछ दिनों बाद यह पत्र लिखा है। यह अनुमति पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच ईरानी और इराकी वायु क्षेत्र बंद होने के कारण लंबे मार्ग अपनाने वाली एयर इंडिया की कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए उड़ान ड्यूटी समयसीमा (एफडीटीएल) में अस्थायी विस्तार के लिए दी गई थी।

पत्र में पायलटों के संगठन ने कहा है कि थकान संबंधी दायरे में किसी भी तरह की कमी को सावधानी से निपटाया जाना चाहिए। खास तौर पर उन उड़ानों के लिए जो ‘ऑगमेंटेशन’ (अतिरिक्त क्रू) के बिना न्यूनतम दो पायलटों के दल ले जाई जाती हैं। आम तौर पर लंबी अवधि की उड़ानों में तीन पायलटों वाली ऑगमेंटेड कॉकपिट व्यवस्था होती है, ताकि हर एक को बीच हवा में पर्याप्त आराम मिल सके।

संगठन ने कहा, ‘न्यूनतम क्रू दल के संचालन के लिए ‘उड़ान ड्यूटी अवधि’ और ‘उड़ान समय’ का दायरा बढ़ाने से थकान संबंधी प्रदर्शन में गिरावट का खतरा बढ़ जाता है।’ संगठन ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय विमानन दिशानिर्देशों में बताए गए शोध से पता चलता है कि जब ड्यूटी की अवधि 13 घंटे तक पहुंचती है या उससे अधिक हो जाती है, तो पायलट की सतर्कता और मानसिक प्रदर्शन में काफी गिरावट आती है।

उड़ान की ड्यूटी अवधि उस संपूर्ण समय को कहते हैं जब कोई पायलट ड्यूटी पर रहता है, जिसमें उड़ान-पूर्व तैयारी, उड़ान और उड़ान के बाद की प्रक्रियाएं शामिल होती हैं। उड़ान समय वह अवधि होती है जब विमान टेक-ऑफ के लिए चलना शुरू करता है और लैंडिंग के बाद रुकता है।

संगठन ने कहा कि डीजीसीए की नई छूट मौजूदा नियमों के तहत निर्धारित दायरे से 1 घंटा 30 मिनट का अतिरिक्त उड़ान समय और 1 घंटा 45 मिनट की अतिरिक्त ड्यूटी अवधि की अनुमति देती है, जिसे उसने ‘डीजीसीए द्वारा बिना किसी वैज्ञानिक अध्ययन के दी गई बहुत गंभीर छूट’ बताया।

Advertisement
First Published - March 17, 2026 | 8:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement