facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

होटल्स को GST नोटिस पर FHRAI सरकार से समाधान के लिए इस सप्ताह करेगी मुलाकात

Advertisement

FHRAI इस सप्ताह सरकार से मिलकर होटल्स पर जीएसटी नोटिस और इनपुट टैक्स क्रेडिट हटाए जाने के मसलों का समाधान करने की कोशिश करेगा

Last Updated- September 28, 2025 | 10:14 PM IST
GST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

होटलों और उनके परिसर में स्थित रेस्टोरेंट सेवाओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के कम भुगतान को लेकर भेजे गए कर मांग नोटिस के मसले के समाधान के लिए फेडरेशन ऑफ होटल ऐंड रेस्टोरेंट एसोसिएशंस ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के शीर्ष अधिकारी इस सप्ताह सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

 एफएचआरएआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम पिछली तारीख से जारी मांग नोटिसों के मसले के समाधान के लिए आने वाले सप्ताह में सरकारी अधिकारियों से मिलेंगे। इस तरह के करोड़ों नोटिस जारी किए गए हैं। यह कर चोरी का मामला नहीं है, बल्कि जीएसटी से संबंधित अस्पष्टता है। अधिकारियों को इसका समाधान करने की जरूरत है। हम इस मामले में स्पष्टता चाहते हैं और समाधान पर पहुंचना चाहते हैं।’

शनिवार को आयोजित संगठन की 69वीं वार्षिक आम बैठक में जायसवाल ने 7,500 रुपये से कम कीमत वाले होटल के कमरों के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) खत्म किए जाने पर भी चिंता जताई, जिसके लिए जीएसटी दरों को पहले के 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।

वस्तु एवं सेवा कर के ढांचे में बदलाव उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने, अनुपालन में सुधार और वृद्धि का समर्थन करने के लिए कर दरों को युक्तिसंगत बनाने का एक निरंतर प्रयास है, लेकिन यह मेहमानों के लिए एक अतिरिक्त लागत बन गया है। जायसवाल ने कहा कि इससे छोटे और मझोले शहरों में होटलों पर संरचनात्मक लागत का बोझ बढ़ गया है।

 उन्होंने कहा कि देश के लगभग 90 प्रतिशत होटलों में कमरे का किराया  7,500 रुपये से कम है और अब इन पर इनपुट टैक्स क्रेडिट के बिना 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। उन्होंने कहा कि आईटीसी को वापस लेने से किराये, उपयोगिताओं, आउटसोर्सिंग से लाए गए कर्मचारियों और पूंजीगत व्यय पर वापस न मिलने वाली लागत बढ़ गई है, जिससे निवेश में बाधा आ रही है और घरेलू पर्यटन के विकास को खतरा है। उन्होंने आईटीसी को जल्द से जल्द बहाल करने और अनुपालन संबंधी अस्पष्टताओं को दूर करने के लिए एक स्पष्टीकरण परिपत्र जारी करने का आह्वान किया।

Advertisement
First Published - September 28, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement