facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस त्योहारी सीजन में तेज डिलिवरी पर ध्यान, Blinkit, Zepto जैसे क्विक कॉमर्स पड़ सकते हैं ई-कॉमर्स इंडस्ट्री पर भारी

Advertisement

शिपरॉकेट, ईकॉम एक्सप्रेस और एक्सप्रेसबीज जैसे डिलिवरी साझेदारी तथा लॉजिस्टिक्स यूनिकॉर्न भी तीव्र डिलिवरी की पूर्ति करने के लिए अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहे हैं।

Last Updated- August 11, 2024 | 11:13 PM IST
Delivery workers need to organize themselves

इस त्योहारी सीजन में परंपरागत ई-कॉमर्स कंपनियों की तुलना में तीव्र डिलिवरी बाजी मार सकती है। टीमलीज की रिपोर्ट के अनुसार आगामी त्योहारी सीजन के दौरान ई-कॉमर्स उद्योग की बिक्री में 35 प्रतिशत का इजाफा होने वाला है।

हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इस 35 प्रतिशत में से क्विक कॉमर्स कंपनियों की कितनी बिक्री रहेगी, लेकिन प्रमुख डिलिवरी साझेदार जिस तरह की तैयारी कर रहे हैं, उससे मजबूत वृद्धि का संकेत मिलता है।

फ्लिपकार्ट की ‘मिनट्स’ की शुरुआत की वजह से भी क्विक कॉमर्स श्रेणी में तेजी आई है। अक्टूबर में अपने भावी प्रमुख सेल कार्यक्रम – बिग बिलियन डेज 2024 से पहले कंपनी कथित तौर पर सभी प्रमुख शहरों में लगभग 100 डार्क स्टोर खोलने की योजना बना रही है।

ब्लिंकइट की योजना साल 2026 के अंत तक डार्क स्टोर की संख्या 2,000 तक करने की है। फिलहाल यह संख्या 639 है। कंपनी ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में ही 113 डार्क स्टोर जोड़े हैं और इस बात की उम्मीद है कि ब्लिंकइट इस त्योहारी सीजन से पहले सितंबर तिमाही में भी इतनी ही संख्या में स्टोर शुरू करेगी।

जून में जेप्टो ने मार्च 2025 तक डार्क स्टोर की संख्या बढ़ाकर 700 तक करने की योजना का ऐलान किया था। वर्तमान में यह संख्या 350 है। इसे स्तर तक पहुंचने के लिए इसे हर तिमाही में लगभग 80 स्टोर जोड़ने होंगे।

शिपरॉकेट, ईकॉम एक्सप्रेस और एक्सप्रेसबीज जैसे डिलिवरी साझेदारी तथा लॉजिस्टिक्स यूनिकॉर्न भी तीव्र डिलिवरी की पूर्ति करने के लिए अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहे हैं। उदाहरण के लिए शिपरॉकेट ने दिल्ली-एनसीआर, बेंगलूरु, मुंबई, चेन्नई, केरल, हैदराबाद और पुणे सहित प्रमुख शहरों में शिपरॉकेट क्विक सेवा की शुरुआत की है। यह सेवा अगले 30 दिनों में कई शहरों में शुरू की जाएगी।

Advertisement
First Published - August 11, 2024 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement