facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Formal Employment: नौकरियां 34 माह के निचले स्तर पर

Advertisement

महिलाओं की भागीदारी में मामूली वृद्धि, 18-25 आयु वर्ग में 57% नए सदस्य

Last Updated- May 20, 2024 | 11:36 PM IST
jobs

कोविड महामारी की दूसरी लहर के बाद इस महीने में नई औपचारिक का सृजन अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। यह देश में औपचारिक श्रम बाजार में गिरावट का प्रमुख रुझान है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सोमवार को जारी नवीनतम मासिक पेरोल आंकड़ों के अनुसार कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के नए सदस्यों की संख्या मार्च में करीब 4 प्रतिशत गिरकर 7,47,000 हो गई जबकि फरवरी में यह संख्या 7,77,700 थी। हालांकि खबर प्रकाशित होने तक श्रम मंत्रालय ने वित्त वर्ष 24 के पिछले महीनों के संशोधित आंकड़े जारी नहीं किए थे।

ईपीएम में नए औपचारिक कर्मचारियों की संख्या मार्च में कम फरवरी 2021 में (6,49.169 सदस्य) थी। ईपीएफओ का आंकड़ा महत्त्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि औपचारिक श्रम बल को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलता है और उसे श्रम कानूनों के तहत संरक्षण प्राप्त है।

मार्च में कुल नए सदस्य 7,47,000 थे। इसमें 18-25 आयु वर्ग के युवाओं की हिस्सेदारी थोड़ी बढ़कर 56.83 प्रतिशत (4,24,520) हो गई थी जबकि बीते माह फरवरी में यह प्रतिशत 56.3 प्रतिशत था। यह आयु वर्ग इसलिए महत्त्वपूर्ण होता है क्योंकि यह आयु वर्ग श्रम बाजार में आमतौर पर पहली बार आता है।

लिहाजा इस आयु वर्ग का आंकड़ा रोजगार की मजबूती को दर्शाता है। इसके अलावा नए सदस्यों में महिलाओं की भागीदारी भी थोड़ी सी बढ़ी है। यह मार्च में कुछ बढ़कर 26.7 प्रतिशत (2,00,000) हो गई जबकि यह फरवरी में 26.35 प्रतिशत (1,94,007) थी।

बहरहाल, मार्च में नौकरी की शुद्ध वृद्धि में करीब 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ। नौकरियों की शुद्ध वृद्धि को शामिल हुए नए सदस्यों में से छोड़े कर जाने वाले सदस्यों और सामाजिक सुरक्षा में फिर से शामिल होने वाले सदस्यों की गणना करके प्राप्त किया जाता है। मार्च में नौकरी की शुद्ध वृद्धि 14.4 लाख थी जबकि यह फरवरी में 13.7 लाख थी। नौकरियों में शुद्ध वृद्धि के आंकड़े अनंतिम होते हैं।

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement