facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Games 24×7 ने टेकएक्सपेडाइट प्रोग्राम के तहत 17 स्टार्टअप्स को किया शॉर्टलिस्ट

Advertisement

एआई, गेमिंग और समावेशी प्रौद्योगिकी से जुड़ी कंपनियां आठ हफ्तों तक विशेषज्ञों संग मेंटरशिप कार्यक्रम में लेंगी भाग

Last Updated- January 10, 2025 | 11:07 PM IST
Games 24

गेमिंग यूनिकॉर्न गेम्स 24×7 ने अपने स्टार्टअप ऐक्सीलेरेटर प्रोग्राम टेकएक्सपेडाइट प्रोग्राम के तहत 17 फर्मों की सूची जारी की है। ये कंपनियां आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई), गेमिंग और समावेशी प्रौद्योगिकी जैसी श्रेणियों से जुड़ी हैं। पिछले साल अक्टूबर में पेश किए गए इस प्रोग्राम के लिए 330 से अधिक कंपनियों ने आवेदन दिया था।

चयनित कंपनियां अगले आठ हफ्तों में उद्योग के शीर्ष अधिकारियों, वेंटर कैपिटलिस्ट्स (वीसी) और डोमेन विशेषज्ञों संग कारोबार निरंतरता रणनीतियों, बाजार में पैठ बनाने के दृष्टिकोण, वित्तीय ढांचे, उन्नत प्रौद्योगिकी समेत अन्य मुद्दों से जुड़े मेंटरशिप कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

कार्यक्रम के हिस्से के रूप में गेम्स 24×7 हर कंपनी को 30 से अधिक प्रौद्योगिकी भागीदारों से 5 लाख डॉलर का क्रेडिट देगी। कंपनी के सह-संस्थापक और सह-मुख्य कार्याधिकारी त्रिविक्रमन थंपी ने कहा, ‘टेकएक्सपेडाइट के साथ हमारा उद्देश्य सभी उद्यमियों को उन समस्याओं को हल करने में मदद करने के लिए शुरू से अंत तक सलाह देना है। इसके अलावा हम उन्हें एक ऐसा मंच भी प्रदान करेंगे जहां से वे बाद में पूंजी जुटा सकेंगे।’

गेम्स 24×7 एक ऑनलाइन गेमिंग कंपनी है जिसकी स्थापना 2006 में हुई थी। इसमें टाइगर ग्लोबल, द राइन ग्रुप और मलाबार इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स जैसे निवेशकों ने निवेश किया है। यह फर्म ऑनलाइन रमी प्लेटफॉर्म रमीसर्कल और फैंटसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म माई11सर्कल का संचालन करती है।

Advertisement
First Published - January 10, 2025 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement