facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GIFT City: गिफ्ट सिटी में लिस्टिंग के अंतिम नियम जारी

Advertisement

नए नियम विदेशी इकाइयों और अनलिस्टेड भारतीय कंपनियों के लिए गिफ्ट सिटी के एक्सचेंजों पर लिस्टिंग का मार्ग प्रशस्त करेंगे

Last Updated- August 31, 2024 | 12:01 AM IST
Gift City

द इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी (आईएफएससीए) ने शुक्रवार को गिफ्ट सिटी में एक्सचेंजों पर सीधी सूचीबद्धता के लिए पात्रता शर्तों और मानदंडों को बताने के लिए अंतिम नियम जारी कर दिए। अंतिम अधिसूचना के साथ आईएफएससीए का दरवाजा विदेशी इकाइयों और देश की असूचीबद्ध कंपनियों (खास तौर से विदेशी निवेशकों को लुभाने वाले स्टार्टअप) के लिए खुल जाएगा और वे इस वित्तीय केंद्र के दोनों एक्सचेंजों पर सूचीबद्धता की संभावना तलाश कर सकेंगे।

पात्रता के लिए कंपनी का परिचालन राजस्व पिछले वित्त वर्ष में कम से कम 2 करोड़ डॉलर होना चाहिए, कर पूर्व लाभ कम से कम 10 लाख डॉलर और इश्यू के बाद बाजार पूंजीकरण कम से कम 2.5 करोड़ डॉलर होना चाहिए।

इसके अलावा अगर किसी कंपनी ने पहले ही एसआर इक्विटी शेयर या सुपीरियर वोटिंग अधिकारों के साथ शेयर जारी किए होंगे तो उसे अपने सामान्य शेयर जारी करने की भी इजाजत दी जाएगी, बशर्ते शेयरधारकों ने एसआर इक्विटी जारी करने की अनुमति दी हो और फाइलिंग के कम से कम तीन महीने पहले ये शेयर रहे हों।

ऑफर फॉर सेल के लिए शेयर विवरणिका का मसौदा जमा कराए जाने से कम से कम एक साल पहले तक होना अनिवार्य है। नांगिया एंडरसन एलएलपी में पार्टनर (फाइनैंशियल सर्विसेज) सुनील गिडवानी ने कहा कि अंतिम नियमन असूचबीद्ध इकाइयों और स्पेशल पर्पज एक्विजिशन कंपनियों (एसपीएसी) को आईएफएससी स्टॉक एक्सचेंजों पर आरंभिक सार्वजनिक निर्गम जारी करने की इजाजत देते हैं। ये नियम सूचीबद्ध इकाइयों को अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम, राइट्स इश्यू या तरजीही इश्यू जारी करने की इजाजत भी देंगे।

उन्होंने कहा कि डिपॉजिटरी रिसीट्स, ऋण प्रतिभूतियों, वाणिज्यिक प्रतिभूतियों, सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट और अन्य वित्तीय योजनाओं सहित विभिन्न प्रतिभूतियों को भी इस नियमन के तहत सूचीबद्ध होने की इजाजत मिलेगी।

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement