facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजन

Advertisement

टीमलीज सर्विसेज के आंकड़ों के अनुसार ई-कॉम और क्विक कॉमर्स के बाद इस साल लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग क्षेत्र सबसे अधिक रोजगार दे सकते हैं

Last Updated- February 08, 2026 | 10:50 PM IST
Gig workers
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इस साल गिग कर्मियों को नौकरियां देने में ई-कॉमर्स और झटपट सामान पहुंचाने वाली कंपनियां (क्विक कॉमर्स) अन्य क्षेत्रों की तुलना में आगे रह सकती हैं। उद्योग जगत के विशेषज्ञों का कहना है कि ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इकाइयां कैलेंडर वर्ष 2026 में मजबूत मांग, अधिक ऑर्डर और गैर-महानगरीय शहरों में डार्क स्टोर (बड़े गोदाम) के लगातार विस्तार के कारण लगभग 10 लाख नए कर्मियों को काम पर रख सकती हैं।

टीमलीज सर्विसेज के आंकड़ों के अनुसार ई-कॉम और क्विक कॉमर्स के बाद इस साल लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग क्षेत्र सबसे अधिक रोजगार दे सकते हैं।  

टीमलीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बालसुब्रमण्यम ए ने कहा,‘क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स के टियर-2 और टियर-3 शहरों में विस्तार करने के साथ ही 9-10 लाख नौकरियां सृजित होने का अनुमान है। नए मल्टी-मॉडल पार्कों और इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े से संचालित लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग लगभग 5 लाख नए रोजगार दे सकते हैं।’

इसी तरह का रुझान कैलेंडर वर्ष 2025 में देखा गया था जब ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स कंपनियों ने 6 लाख नौकरियां सृजित कीं। इनके बाद लॉजिस्टिक कंपनियों ने 4 लाख नौकरियां तैयार कीं। बैंकिंग, वित्तीय सेवा एवं बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्रों ने बाहर बिक्री (फील्ड सेल) करने और डिजिटल सत्यापन के लिए लगभग 2 लाख लाख नए गिग कर्मियों को नियुक्त किया। कुल मिलाकर, टीमलीज सर्विसेस के अनुसार पिछले कैलेंडर वर्ष में 13-14 लाख नौकरियां तैयार हुईं।

इसी तरह, नौकरी और करियर प्लेटफॉर्म ‘अपना’ के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 में नई भर्तियों में मुख्य रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में क्विक कॉम के विस्तार की अहम भूमिका हो सकती है। अपना में जॉब्स मार्केटप्लेस के मुख्य कार्याधिकारी कार्तिक नारायण ने कहा, ‘शीर्ष तीन क्षेत्र क्विक कॉमर्स, खुदरा और लॉजिस्टिक इस स्पेस में हावी रहेंगे। क्विक कॉम लगभग 10 लाख नौकरियां जोड़ेगा और लॉजिस्टिक लगभग 5 से 7 लाख नौकरियां तैयार कर सकते हैं।’

सामान उठाने वाले (पिकर), पैक करने वाले (पैकर), गाडि़यों में लादने वाले और  इ्न्हें पहुंचाने वाले कर्मियों सहित विभिन्न भूमिकाओं में मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसी नौकरियों में वृद्धि सीधे तौर पर क्विक कॉमर्स कारोबार के विस्तार से सीधे तौर पर जुड़ी है।

उदाहरण के लिए दिसंबर तिमाही में औसतन ब्लिंकइट ने प्रत्येक दिन 2.3 डार्क स्टोर जोड़े और मार्च 2027 तक 3,000 ऐसे स्टोर खोलने का लक्ष्य रखा है। इस बीच, स्विगी इंस्टामार्ट के स्टोर की संख्या 1,021 तक पहुंच गई है और जेप्टो ने 1,000 से अधिक डार्क स्टोर जोड़े हैं। 

Advertisement
First Published - February 8, 2026 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement