facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gig Workers: गिग कामगारों की कमाई का 2% पेंशन में जाएगा

Advertisement

स्विगी, जोमैटो, उबर और ब्लिंकइट जैसी कंपनियां करेंगी गिग कामगारों की पेंशन में योगदान, योजना जल्द हो सकती है लागू

Last Updated- March 27, 2025 | 10:46 PM IST
Gig workers

सरकार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ काम करने वाले गिग कामगारों के लिए प्रस्तावित पेंशन योजना में योगदान की खातिर प्लेटफॉर्म एग्रीगेटरों से कामगारों की आय के 2 फीसदी के बराबर राशि एकत्र करने पर विचार कर रही है।

स्विगी, जोमैटो, उबर और ब्लिंकइट जैसी सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म कंपनियों द्वारा अपने यहां काम करने वाले गिग कामगारों की पेंशन में योगदान देने की संभावना है। सूत्रों ने कहा, ‘गिग कामगारों की पेंशन के लिए जो रूपरेखा तैयार की गई है उसके अनुसार नियोक्ता प्रत्येक लेनदेन के दौरान कर्मचारी द्वारा अर्जित आय का 2 फीसदी योगदान देंगे। यह राशि उनकी आय से अलग होगी। प्लेटफॉर्म एग्रीगेटर यह राशि एकत्र करेगा और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पास कर्मचारी के खाते में जमा करेगा। हमें उम्मीद है कि अगले दो-तीन सप्ताह में योजना शुरू की जा सकती है।’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में पीएम जन आरोग्य योजना के तहत गिग कामगारों के लिए स्वास्थ्य कवरेज की घोषणा की थी, उसी के मद्देनजर प्लेटफॉर्म कामगारों के लिए पेंशन योजना पर काम किया जा रहा है।

पेंशन योजना के लिए राज्यों के श्रम मंत्रियों, गिग कर्मचारियों के संगठनों और एग्रीगेटरों सहित सभी हितधारकों के साथ चर्चा की जा रही है। इस योजना के तहत कामगारों को पहले ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और उन्हें बताना होगा कि वह कितने प्लेटफॉर्म के साथ काम करते हैं। उनके द्वारा दी गई जानकारी को सत्यापित करने के बाद उन्हें ईपीएफओ से यूएएन नंबर जारी किया जाएगा।

सूत्र ने कहा, ‘इसे इस तरह से समझा जा सकता है कि अगर कोई कर्मचारी किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ काम करता है और प्रत्येक लेनदेन पर 15 रुपये कमाता है तो उसके नियोक्ता उस राशि का 2 फीसदी यानी 30 पैसा उनके यूएएन नंबर वाले ईपीएफओ अकाउंट में जमा कराएगा।’

सूत्रों ने बताया कि 2025 में करीब 1 करोड़ गिग वर्कर होने का अनुमान है जिनमें से लगभग 35 लाख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए काम कर रहे हैं। इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के राष्ट्रीय महासचिव शेख सलाउद्दीन ने कहा कि पेंशन योजना को प्रभावी बनाने के लिए कामगारों को पंजीकरण करने के लिए कहने के बजाय एग्रीगेटर कंपनियों को सरकार के साथ गिग और प्लेटफॉर्म कामगारों का डेटा साझा करना चाहिए।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement