facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Global 5G market: भारत ने अमेरिका को पछाड़ा, बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G स्मार्टफोन बाजार

Advertisement

ग्लोबल 5G स्मार्टफोन मार्केट में चीन 32% हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है, जबकि भारत की हिस्सेदारी 13% है।

Last Updated- September 06, 2024 | 10:31 PM IST
5G in India

भारत में 5G स्मार्टफोन अलग-अलग प्राइस रेंज में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। काउंटरपॉइंट रिसर्च की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत 5G स्मार्टफोन का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है, जो अब सिर्फ चीन से पीछे है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट प्रचिर सिंह ने बताया कि सैमसंग, वीवो और शाओमी जैसे ब्रांड्स, खासकर बजट सेगमेंट में, इस ग्रोथ के बड़े कारण रहे हैं।

उन्होंने कहा, “भारत पहले हाफ में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दूसरा सबसे बड़ा 5G स्मार्टफोन बाजार बन गया है। शाओमी, वीवो, सैमसंग और अन्य ब्रांड्स की मजबूत शिपमेंट इस ट्रेंड का मुख्य कारण हैं।”

ग्लोबल 5G स्मार्टफोन मार्केट में चीन 32% हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है, जबकि भारत की हिस्सेदारी 13% है। अमेरिका अब 10% के साथ तीसरे स्थान पर है। दुनियाभर में, 5G स्मार्टफोन शिपमेंट में Apple 25% से अधिक हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है, जिसमें iPhone 15 और iPhone 14 सीरीज का बड़ा योगदान है। सैमसंग 21% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है, खासकर Galaxy A और S24 सीरीज की वजह से।

भारत ने शाओमी की ग्रोथ को काफी बढ़ावा दिया है, जिससे कंपनी ग्लोबल मार्केट में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी ने भारत में तीन अंकों की ग्रोथ देखी, और मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, यूरोप और चीन में भी इसकी ग्रोथ अच्छी रही।

इसी तरह, भारत वीवो के लिए भी एक प्रमुख ग्रोथ इंजन रहा है, साथ ही चीन और अन्य एशियाई बाजारों में भी इसका विस्तार हुआ है।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के डायरेक्टर तरुण पाठक ने बताया कि 2024 के पहले हाफ में 5G डिवाइस कुल स्मार्टफोन बाजार का 54% से अधिक हिस्सा बने, जो पहली बार 50% के पार पहुंचा है। उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे 5G स्मार्टफोन्स का प्राइस कम हो रहा है और 5G नेटवर्क का विस्तार हो रहा है, यह ट्रेंड और बढ़ेगा। हमारा अनुमान है कि 2024 में 5G की हिस्सेदारी 57% और 2025 में 65% से अधिक हो जाएगी।”

Advertisement
First Published - September 6, 2024 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement