facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सऊदी अरब के ताइफ एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की रेस में जीएमआर और टेमासेक आगे

Advertisement

जीएमआर समूह ने सऊदी अरब के 80 करोड़ डॉलर के ताइफ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रोजेक्ट के लिए बोली प्रक्रिया के शुरुआती चरण में जगह बना ली है।

Last Updated- December 29, 2025 | 7:25 AM IST
ATF Price
Representative Image

जीएमआर समूह ने सऊदी अरब में 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर की नई ताइफ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना के लिए बोली लगाने की पात्रता का चरण पार कर लिया है। यह जानकारी सऊदी अरब के नैशनल सेंटर फॉर प्राइवेटाइजेशन ऐंड पीपीपी (एनसीपी) ने दी। जीएमआर के अलावा बेंगलूरु इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड,  टेमासेक का गठजोड़, तुर्किये की टीएवी एयरपोर्ट्स माडा इंटरनैशनल होल्डिंग का गठजोड़, आयरलैंड की डीएए इंटरनैशनल की अगुआई वाला गठजोड़ तथा काल्योन इंसात गठजोड़ भी इस परियोजना के लिए पात्र घोषित किए गए हैं।

यह परियोजना सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत बनाओ, चलाओ, सौंपो (बीटीओ) अनुबंध के आधार पर दी जाएगी, जिसकी अवधि निर्माण काल सहित 30 वर्ष होगी। नए ताइफ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में एक अत्याधुनिक वाणिज्यिक यात्री टर्मिनल भवन भी होगा, जिसे हवाई अड्डे की अनुमानित क्षमता और मांग के मुताबिक तैयार किया जाएगा। इसमें सहायक भवन, यूटिलिटी नेटवर्क, कार पार्किंग और संपर्क सड़कें शामिल होंगी, जो हवाई अड्डे का मानक संचालन सुनिश्चित करेंगी।

एनसीपी ने बताया कि इस परियोजना में भविष्य की उपप्रणाली आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त विस्तार शामिल हैं। उम्मीद है कि नया ताइफ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 2055 तक मांग में अनुमानित वृद्धि को पूरा करेगा। साथ ही, यह क्षेत्र की बहु-हवाई अड्डा प्रणाली के भीतर एक व्यवहार्य विकल्प के रूप में उमरा जायरीनों की जरूरतों को भी पूरा करेगा।

Advertisement
First Published - December 29, 2025 | 7:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement