facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘चतुर्थी ई-बाजार’ के जरिये बेचेंगे अपने उत्पाद, गोवा सरकार ने किया ये ऐलान

Advertisement

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 2023 में ‘चतुर्थी ई-बाजार’ की शुरुआत की थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

Last Updated- August 28, 2024 | 10:59 PM IST
Amidst the drizzle of Sawan, the administration has started preparations for Ganeshotsav, it will start from this date सावन की रिमझिम फुहारों के बीच प्रशासन ने शुरु कर दी गणेशोत्सव की तैयारियां, इस तारीख से हो जाएगा शुरू

गोवा सरकार ने गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले देश भर में खाद्य और हस्तशिल्प उत्पादों को बेचने के लिए स्वयं सहायता समूहों (SHG) को डिजिटल मंच प्रदान करने वाली अपनी महत्वाकांक्षी पहल ‘चतुर्थी ई-बाजार’ को जारी रखने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 2023 में ‘चतुर्थी ई-बाजार’ की शुरुआत की थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

सावंत ने कहा, ‘स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं ऐसे खाद्य पदार्थ तैयार करती थीं, जिनकी गणेश चतुर्थी त्योहार में खूब मांग होती है, लेकिन उन्हें इन उत्पादों के विपणन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।’

उन्होंने कहा, ‘तब राज्य सरकार ने ऐसी योजना लाने का निर्णय किया, जो ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों को ऑनलाइन मंचों के माध्यम से मुख्यधारा के बाजारों से जोड़ सके।’

उन्होंने कहा कि इस पहल को और व्यापक बनाने के वास्ते स्वयं सहायता समूहों को इस मंच से हस्तशिल्प उत्पाद आदि भी बेचने की अनुमति दी गई। पिछले वर्ष इस पहल की रूपरेखा योजना एवं सांख्यिकी निदेशालय ने तैयार की थी और जिस तरह से इसे पसंद किया गया उसने निदेशालय को हैरानी में डाल दिया था।

Advertisement
First Published - August 28, 2024 | 10:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement