facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार सोमवार को स्टील सेक्टर के लिए PLI स्कीम का अगला दौर शुरू करेगी

Advertisement

इस्पात मंत्रालय ने बयान में कहा, “केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री... इस्पात उद्योग के लिए ‘पीएलआई योजना 1.1’ का शुभारंभ करेंगे और छह जनवरी को आवेदन आमंत्रित करेंगे।”

Last Updated- January 05, 2025 | 3:46 PM IST
Steel Metal sector
Representative Image

सरकार सोमवार को इस्पात क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का एक और दौर शुरू करेगी। ‘पीएलआई योजना 1.1’ का शुभारंभ इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी करेंगे।

इस्पात मंत्रालय ने बयान में कहा, “केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री… इस्पात उद्योग के लिए ‘पीएलआई योजना 1.1’ का शुभारंभ करेंगे और छह जनवरी को आवेदन आमंत्रित करेंगे।” विशेष इस्पात के घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने और पूंजी निवेश को आकर्षित करके आयात को कम करने के लिए सरकार ने पहले विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना शुरू की थी।

इस योजना ने 27,106 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है, जिससे 79 लाख टन विशेष इस्पात उत्पादन के साथ 14,760 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की परिकल्पना की गई है। पिछले साल नवंबर तक कंपनियों ने 18,300 करोड़ रुपये का निवेश किया है और 8,660 से अधिक रोजगार सृजित किए हैं।

बयान में कहा गया है कि सरकार इसमें भाग लेने वाली कंपनियों के साथ नियमित रूप से बातचीत कर रही है और प्रतिक्रिया के आधार पर यह महसूस किया गया कि अधिक भागीदारी आकर्षित करने के लिए योजना को पुनः अधिसूचित करने की गुंजाइश है। पीएलआई की अवधारणा 2020 में कोविड महामारी के बाद लगे वैश्विक लॉकडाउन के दौरान तैयार की गई थी, जिसमें घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया गया था।

शुरुआत में तीन क्षेत्रों के लिए शुरू की गई पीएलआई योजना को बाद में नवंबर, 2020 में इस्पात को शामिल करने के लिए बढ़ा दिया गया था। सरकार ने पहले कहा था कि वह विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना के एक और दौर पर काम कर रही है, क्योंकि पहल के पहले दौर की प्रतिक्रिया उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही।

Advertisement
First Published - January 5, 2025 | 3:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement