facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वजन घटाने वाली दवाओं पर सरकार की सख्ती, बिना डॉक्टर की पर्ची के बिक्री पर लगेगा भारी जुर्माना

Advertisement

भारत में सेमाग्लूटाइड दवाओं के सस्ते जेनेरिक वर्जन आने के बाद, केंद्र सरकार ने इनके गलत प्रचार और बिना डॉक्टरी सलाह के अवैध बिक्री पर सख्ती बढ़ा दी है

Last Updated- March 24, 2026 | 11:27 PM IST
weight loss injection
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्र सरकार अब वजन घटाने वाली दवाओं के गलत प्रचार और बिना अनुमति बिक्री पर नियामकीय सख्ती करने जा रही है। खासतौर पर सेमाग्लूटाइड आधारित वजन घटाने वाली दवाओं को लेकर निगरानी बढ़ाई जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई हो सकती है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब भारत में इस दवा का पेटेंट खत्म होते ही दवा कंपनियों ने दो ही दिनों में ग्लूकागॉन-लाइक पेप्टाइड (जीएलपी-1) के 15 से ज्यादा जेनेरिक संस्करण लॉन्च कर दिए।

इस वजह से जीएलपी-1 दवाओं की कीमत में भारी गिरावट आई है और इन दवाओं के दाम अब मूल दवाओं, ओजेम्पिक और वीगॉवी की तुलना में 50 से 70 प्रतिशत तक सस्ते हो गए हैं जिन्हें डेनमार्क की कंपनी नोवो नॉर्डिस्क बेचती है। जीएलपी-1 शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं, भूख कम करती हैं और पेट भरने का अहसास कराती हैं साथ ही पेट के खाली होने की प्रक्रिया धीमी करती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है और टाइप-2 डायबिटीज व मोटापे के मरीजों में शुगर नियंत्रण बेहतर होता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है, ‘हाल ही में भारत में जीएलपी-1 आधारित वजन घटाने वाली दवाओं के कई सस्ते जेनेरिक विकल्प बाजार में आने के बाद चिंता बढ़ गई है कि ये दवाएं अब मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन मंच, थोक विक्रेताओं और वेलनेस क्लीनिक के जरिये मांग के आधार पर किस तरह उपलब्ध होंगी।’ मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर इन दवाओं का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह और निगरानी के किया गया तोइससे गंभीर उलटे प्रभाव दिख सकते हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जोखिम की स्थिति बन सकती है। 

Advertisement
First Published - March 24, 2026 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement