facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिज़नेस के लिए इस्तेमाल होने वाले ड्रोन पर 5% जीएसटी लगाने पर विचार कर सकती है GST काउंसिल

Advertisement

बिज़नेस ड्रोन पर समान जीएसटी दर से उद्योग को मिलेगी स्पष्टता, टैक्स विवाद भी हो सकते हैं कम

Last Updated- March 21, 2025 | 6:20 AM IST
Drones
Representative image

GST काउंसिल अपनी अगली मीटिंग में बिज़नेस के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी तरह के ड्रोन पर समान रूप से 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, यह कदम ड्रोन के अलग-अलग वर्गीकरण को लेकर हो रहे भ्रम को दूर करने और उद्योग को स्पष्टता देने के लिए उठाया जा रहा है।

मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म Tracxn के मुताबिक, यह फैसला भारत के तेजी से बढ़ते ड्रोन उद्योग के लिए बड़ी राहत बन सकता है। फिलहाल देश में लगभग 488 ड्रोन कंपनियां काम कर रही हैं, जिन्होंने अब तक करीब 518 मिलियन डॉलर का निवेश हासिल किया है।

इस समय, ड्रोन पर जीएसटी दर उनके वर्गीकरण के हिसाब से अलग-अलग है। बिज़नेस के लिए उपयोग होने वाले ड्रोन अगर HSN कोड 8806 के तहत ‘एयरक्राफ्ट’ के रूप में आते हैं तो उन पर 5% जीएसटी लगता है। वहीं, अगर ड्रोन में कैमरा जुड़ा हो और उसे HSN 8525 के तहत ‘डिजिटल कैमरा’ माना जाए, तो उस पर 18% जीएसटी लगती है। इसके अलावा, व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए खरीदे गए ड्रोन पर HSN 8806 के तहत 28% तक जीएसटी लगती है।

सरकार ने हाल के समय में ड्रोन को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। कृषि, लॉजिस्टिक्स, पब्लिक सेफ्टी और कंस्ट्रक्शन जैसे क्षेत्रों में ड्रोन के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उदाहरण के लिए, ‘ग्रीन ज़ोन’ में 400 फीट तक की ऊंचाई पर ड्रोन उड़ाने के लिए अब अनुमति की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 2023 में ड्रोन नियमों में संशोधन कर ‘येलो ज़ोन’ की परिभाषा को सरल किया और माइक्रो व नैनो ड्रोन के नॉन-कमर्शियल इस्तेमाल के लिए भी छूट दी।

सरकार ने ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना भी शुरू की है, जिसका मकसद महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को कृषि सेवाओं के लिए ड्रोन इस्तेमाल करने में सक्षम बनाना है। अब जीएसटी दरों में संभावित बदलाव से ड्रोन कंपनियों के लिए टैक्स को लेकर चल रहे विवाद भी कम हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 21, 2025 | 6:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement