facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

हिंडाल्को पर युद्ध की मार: गैस संकट के चलते एल्युमीनियम उत्पादन में रुकावट, ‘फोर्स मेज्योर’ घोषित

Advertisement

पश्चिम एशिया युद्ध के कारण गैस आपूर्ति बाधित होने से हिंडाल्को ने एक्सट्रूडेड एल्युमीनियम का उत्पादन रोकते हुए 'फोर्स मेज्योर' की घोषणा की है

Last Updated- March 15, 2026 | 10:40 PM IST
Hindalco Industries
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत की हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने पश्चिम एशिया में आपूर्ति में रुकावट के बाद गैस की कमी के कारण एक्सट्रूडेड श्रेणी के एल्युमीनियम का उत्पादन रोक दिया है। रॉयटर्स और दो सूत्रों ने कंपनी का यह नोटिस देखा है। 

नोटिस के अनुसार आदित्य बिड़ला ग्रुप के स्वामित्व वाली धातु उत्पादक कंपनी ने 11 मार्च को एक्सट्रूडेड एल्युमीनियम के सभी ग्राहकों के लिए ‘फोर्स मेज्योर’ (अपरिहार्य स्थिति) की घोषणा कर दी। हिंडाल्को ने रॉयटर्स को दिए बयान में अपने एक्सट्रूजन कारोबार के उत्पादन में किसी भी तरह की रुकावट से इनकार किया। लेकिन कंपनी ने कहा कि कुछ गैस आपूर्तिकर्ताओं द्वारा ‘फोर्स मेज्योर’ की घोषणा के बाद उसने एक्सट्रूजन ग्राहकों को सूचना जारी की थी और यह ‘एक्सट्रूजन कारोबार के एक हिस्से में संभावित आपूर्ति बाधा के संबंध में सामान्य व्यावसायिक सूचना’ थी।  

कंपनी ने बताया कि एल्युमीनियम एक्सट्रूजन सेगमेंट हिंडाल्को की उत्पादन क्षमता का छोटा सा हिस्सा है और संभावित असर फिलहाल उसके कुल परिचालन के 0.1 प्रतिशत से भी कम तक सीमित है।

हिंडाल्को ने कहा, ‘प्राइमरी एल्युमीनियम सहित बाकी सभी डाउनस्ट्रीम और अपस्ट्रीम परिचालन, निजी बिजली और वैकल्पिक ऊर्जा व्यवस्थाओं के सहारे सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।’ इस तरह के एल्यु​मीनियम का इस्तेमाल निर्माण, ईवी, इलेक्ट्रॉनिक और सोलर पैनलों में किया जाता है।  

Advertisement
First Published - March 15, 2026 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement