facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hindustan Zinc ने एशिया का पहला ग्रीन जिंक ब्रांड ‘ईकोजेन’ पेश किया

Advertisement

वेदांत की हिंदुस्तान जिंक ने वाहन उद्योग की टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों की मांग को पूरा करने के लिए कम कार्बन वाला ग्रीन जिंक ब्रांड 'ईकोजेन' लॉन्च किया।

Last Updated- July 24, 2024 | 11:25 PM IST
Hindustan Zinc

वेदांत के स्वामित्व वाली देश की सबसे बड़ी जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने एशिया का पहला कम कार्बन वाला ग्रीन जिंक ब्रांड ईकोजेन पेश किया है, जिसे विशेष रूप से वाहन क्षेत्र में टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है।

अक्षय ऊर्जा का उपयोग करते हुए निर्मित किए गए ईकोजेन का कार्बन फुटप्रिंट वैश्विक औसत से तकरीबन 75 प्रतिशत कम है। इकोजेन में प्रत्येक टन जिंक उत्पादन पर एक टन से भी कम कार्बन उत्सर्जन का दावा किया जा रहा है। यह पहल साल 2050 तक नेट जीरो उत्सर्जन स्तर प्राप्त करने के हिंदुस्तान जिंक के लक्ष्य के अनुरूप है। एक टन इस्पात का गैल्वनाइज करने में ईकोजेन के इस्तेमाल से करीब 400 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन कम होने की उम्मीद है।

वाहन उद्योग जिंक का बड़ा उपभोक्ता है, खास तौर पर इस्पात को जंग से बचाने के लिए गैल्वनाइजेशन के मामले में। ईकोजेन का मानना है कि इसके कम कार्बन फुटप्रिंट के कारण यह कार विनिर्माताओं के लिए अवसर प्रस्तुत करता है।

Advertisement
First Published - July 24, 2024 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement