facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यात्री वाहनों की थोक बिक्री में FY26 में 1-4% बढ़ोतरी का अनुमान: ICRA

Advertisement

देश के यात्री वाहन उद्योग में निकट अवधि की चुनौतियों के बावजूद नए मॉडल, नीतिगत सहारे और एसयूवी की मजबूत मांग से मामूली सुधार की उम्मीद है।

Last Updated- August 30, 2025 | 11:46 AM IST
Navratri sale 2025 Offer
Representative Image

देश के यात्री वाहन उद्योग में वित्त वर्ष 26 के दौरान थोक बिक्री में 1 से 4 प्रतिशत की सामान्य वृद्धि दर्ज किए जाने के आसार हैं। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने यह अनुमान जताया। इस अनुमान में बिना बिके वाहनों की ज्यादा संख्या और ऊंचा आधार जैसे कारक शामिल हैं। अलबत्ता लगातार नए मॉडल पेश किए जाने और जीएसटी दर में संभावित कटौती से सभी श्रेणियों की मांग को कुछ मदद मिल सकती है।

उद्योग में चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने के दौरान थोक बिक्री में 1.1 प्रतिशत की गिरावट हुई है जो निकट अवधि की चुनौतियां बताती है। हालांकि इक्रा को उम्मीद है कि मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के नए मॉडल पेश किए जाने और सरकार के नीतिगत हस्तक्षेपों से वहन करने की क्षमता में इजाफा होने से चुनिंदा श्रेणियों की मांग में सुधार होगा।

संभावना है कि स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) मांग के प्रमुख संचालक बने रहेंगे जिनका यात्री वाहनों की समूची बिक्री में लगभग दो-तिहाई का योगदान है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि विशेष रूप से यूटिलिटी वाहन आने वाली तिमाहियों में प्रमुख विकास इंजन के रूप में अपनी भूमिका बनाए रखेंगे।   जुलाई 2025 में थोक वाहन बिक्री सालाना आधार पर 3.4 लाख के स्तर पर स्थिर रही। खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 0.8 प्रतिशत तक की मामूली गिरावट आई। लेकिन तिमाही आधार पर बिक्री में 10.4 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के आंकड़ों से पता चलता है कि इस नरमी के बावजूद ओईएम ने त्योहारी सीजन से पहले स्टॉक बढ़ा दिया है जिससे महीने के अंत तक वाहनों का स्टॉक 55 दिनों तक पहुंच गया है। निर्यात में भी बढ़ोतरी का रुख बना रहा। इसमें जुलाई 2025 में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इसकी अगुआई मारुति सुजूकी इंडिया ने की और इसके बाद ह्युंडै मोटर इंडिया का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - August 30, 2025 | 10:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement