facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IIP growth: नवंबर में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 6 माह के हाई पर

Advertisement

नवंबर में औद्योगिक उत्पादन 5.2% बढ़ा, विनिर्माण क्षेत्र ने दी मजबूती

Last Updated- January 10, 2025 | 10:56 PM IST
IIP Data: Industrial production at 6-month high in November, strong performance of manufacturing sector नवंबर में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 6 महीने के हाई पर, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का दमदार प्रदर्शन

भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईपीपी) की वृद्धि नवंबर में छह माह के उच्च स्तर पर पहुंच गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार नवंबर में आईआईपी में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि यह अक्टूबर में 3.7 प्रतिशत थी। नवंबर, 2024 में आईपीपी की वृद्धि 2.5 प्रतिशत थी। इस वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) के पहले आठ महीनों (अप्रैल से नवंबर) में कुल आईपीपी में 4.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी जबकि यह वित्त वर्ष 24 में 6.5 प्रतिशत थी।

आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र (5.8 प्रतिशत) ने औद्योगक उत्पादन को बेहतर होने में प्रमुख भूमिका निभाई। इस माह के दौरान बिजली (4.4 प्रतिशत) और खनन क्षेत्र (1.9 प्रतिशत) ने भी औद्योगिक उत्पादन वृद्धि में सकारात्मक भूमिका निभाई थी। क्रिसिल के अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी ने बताया कि दूसरी तिमाही (2.7 प्रतिशत) की तुलना में अभी तक तीसरी तिमाही (अक्टूबर – नवंबर में 4.4 प्रतिशत) में आईपीपी वृद्धि अपेक्षाकृत अच्छी रही है। जोशी ने बताया, ‘सरकारी पूंजीगत व्यय फिर से शुरू होने पर नवंबर में आधारभूत ढांचे व विनिर्माण वस्तुओं के उत्पादन और पूंजीगत सामान में उछाल आया।’

इस माह के दौरान विनिर्माण में पहने जाने वाले परिधान, काष्ठ उत्पादों, गैग धातु खनिजों, मशीनरी (बिजली और गैरबिजली), इलेक्ट्रॉनिक्स और परिवहन ने उच्च वृद्धि दर्ज की थी। इस महीने में पांच क्षेत्रों खाद्य उत्पादों, चमड़ा, रिकॉर्डिड मीडिया, प्लास्टिक उत्पादों और अन्य विनिर्माण में गिरावट दर्ज हुई।

हालांकि उपभोक्ता सामान (13.1 प्रतिशत) खंड के कारण इस्तेमाल पर आधारित श्रेणियों में वृद्धि प्रमुख तौर पर वृद्धि हुई। इस क्रम में अन्य योगदान आधारभूत ढांचा (10 प्रतिशत), पूंजीगत सामान (9 प्रतिशत), मध्यवर्ती सामान (5 प्रतिशत) और प्राथमिक उत्पाद (2.7 प्रतिशत) का रहा। बहरहाल, इस माह के दौरान गैर टिकाऊ उपभोक्ता खंड (0.6 प्रतिशत) की वृद्धि में गिरावट दर्ज हुई।

केयर रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा, ‘ग्रामीण क्षेत्र के बेहतर होने के कुछ संकेत हैं। उपभोक्ता गैर टिकाऊ के प्रदर्शन पर आने वाले समय में नजर रखे जाने की जरूरत है।’ इंडिया रेटिंग्स के वरिष्ठ आर्थिक विश्लेषक पारस जसराज ने कहा कि सिंतबर के बाद से आईपीपी में निरंतर वृद्धि का रुझान है। लेकिन औद्योगिक मांग का फिर से मजबूत होने की घोषणा करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि यह त्योहारी मांग के कारण हो सकता है।

Advertisement
First Published - January 10, 2025 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement