facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साल 2022 में इन जाने माने बिजनेसमैन ने दुनिया से कहा अलविदा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:50 PM IST

साल 2022 में बाजार ने कोरोना महामारी के प्रकोप से कुछ राहत की सांस तो ली लेकिन इसी साल में उद्योग जगत के कई बड़े और जाने-माने नामों को खो दिया। इनमें से ज्यादातर कारोबारियों ने न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया और अपनी छाप छोड़ी।

इस सूची में सबसे पहला नाम ‘भारत के वॉरेन बफे’ नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला का है। उन्होंने 1985 में 5,000 रुपये की पूंजी के साथ निवेश करना शुरू किया था।

राकेश झुनझुनवाला

स्टॉक मार्केट के दिग्गज निवेशक और ‘भारत के वॉरेन बफे’ कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का इस साल 14 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। उनका जन्म पांच जुलाई, 1960 को हुआ था और उनकी नेटवर्थ 5.8 अरब डॉलर (46,000 करोड़ रुपये) थी। फोर्ब्स की 2021 की सूची के अनुसार, वह भारत के 36वें सबसे अमीर व्यक्ति थे। उनकी तुलना दिग्गज अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफे से की जाती थी। उन्हें भारतीय बाजारों का ‘बिग बुल’ भी कहा जाता था।

साइरस मिस्त्री

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र में इस साल चार सितंबर को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। टाटा समूह की कंपनी टाटा संस के वह छठे और सबसे युवा चेयरमैन रहे। उनका जन्म चार जुलाई 1968 में हुआ था। जब वर्ष 2012 में वह चेयरमैन बने तो उनकी उम्र सिर्फ 44 साल थी। मिस्त्री की अगुआई में शपूरजी पलोनजी का कंस्ट्रक्शन बिजनेस दो करोड़ डॉलर से बढ़कर 1,500 करोड डॉलर हो गया था। उन्होंने 1991 में कंस्ट्रक्शन कंपनी शपूरजी पलोनजी एंड कंपनी के डायरेक्टर के तौर पर फैमिली बिजनेस में कदम रखा था।

रसना समूह के संस्थापक अरीज पिरोजशा खंबाटा

रसना समूह के संस्थापक और चेयरमैन अरीज पिरोजशा खंबाटा का जन्म 22 सितंबर 1937 में हुआ था। उनका इस साल 21 नवंबर को निधन हो गया। खंबाटा को लोकप्रिय घरेलू beverage brand रसना के लिए जाना जाता है, जिसे देश में 18 लाख रिटेल दुकानों पर बेचा जाता है। रसना अब दुनिया में सूखे यानी पाउडर के रूप में आने वाले सबसे बड़ा शीतल beverage ड्रिंक है।

एटलस रामचंद्रन  

मशहूर कारोबारी और फिल्ममेकर एम एम रामचंद्रन का इस साल तीन अक्टूबर को हो गया। एटलस रामचंद्रन के नाम से मशहूर रामचंद्रन का निधन दुबई में हुआ। रामचंद्रन एक ज्वेलरी रिटेल चेन के मालिक थे। 31 जुलाई 1942 में जन्मे रामचंद्रन की कंपनी की शाखाएं भारत के साथ साथ दुनिया के कई देशों में है। उनके और भी कारोबार हैं। उन्होंने तीन दशक पहले एटलस ज्वैलरी ग्रुप शुरू किया था। इसकी खाड़ी देशों में करीब 40 शाखाएं और भारत के केरल राज्य में कई आउटलेट हैं।

राहुल बजाज का निधन

बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का जन्म 10 जून, 1938 में हुआ था।  इस साल 12 फरवरी को पुणे में उनका निधन हो गया। राहुल बजाज ने 1965 में दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी अगुवाई में बजाज ऑटो का टर्नओवर 7.2 करोड़ से 12 हजार करोड़ तक पहुंच गया और यह स्कूटर बेचने वाली देश की प्रमुख कंपनी बन गई।

Advertisement
First Published - December 12, 2022 | 1:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement