facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2026 में भारतीय विमानन कंपनियां बेड़े में 55 नए विमान शामिल करेंगी, बेड़ा बढ़कर 900 के करीब पहुंचेगा

Advertisement

प्लेनस्पॉटर डॉटकॉम के अनुसार, देश में विमानों की कुल संख्या 826 कुल मिलाकर आंकी गई थी - जिसमें 2025 में परिचालन विमान 723 थे

Last Updated- January 02, 2026 | 11:16 PM IST
Aeroplane
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा वर्ष 2026 में देश में अपने संपूर्ण बेड़े में लगभग 50-55 विमानों को शामिल करने का अनुमान है।  2025 में कुल शामिल विमानों की शुद्ध संख्या 35 थी। इनमें कुल 79 विमान जोड़े गए और 44 वापस किए गए थे, जो 2024 से भी बहुत कम है।

प्लेनस्पॉटर डॉटकॉम के अनुसार, देश में विमानों की कुल संख्या 826 कुल मिलाकर आंकी गई थी – जिसमें 2025 में परिचालन विमान 723 थे। लगभग 103 विमान स्पेयर पार्ट्स की कमी या एयर इंडिया की तरह विमानों के अपग्रेडेशन और नवीनीकरण के लिए जाने के कारण परिचालन से बाहर थे। हालांकि, अगर सब कुछ ठीक रहा (जैसे बोइंग अपना प्रोडक्शन बेहतर करती है और इस साल तीन नई एयरलाइंस को परिचालन शुरू करने की इजाजत मिल जाती है) तो 2026 तक बेड़े की कुल क्षमता लगभग 900 तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया और इंडिगो के लिए 2027 और 2028 में बड़े पैमाने पर विमानों की डिलिवरी के साथ भारत 1,000 विमान के आंकड़े के करीब पहुंच सकता है।

इससे भारत भी अमेरिका और चीन जैसे देशों की जमात में शामिल हो जाएगा जो पहले से ही इस तरह के आंकड़े को पार कर चुके हैं।

साथही, 2026 में परिचालन से बाहर रहे कई विमानों को भी बेड़े में जगह मिल सकती है, जिससे चालू विमानों की संख्या बढ़ जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इंडिगो के 49 विमानों में से आधे भी प्रैट एंड व्हिटनी के नए इंजनों के साथ उड़ना शुरू कर दें, तो स्थिति अलग हो सकती है।

इसी तरह, एयर इंडिया के कई रीफर्बिश्ड विमानों के भी बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है, जिससे एयरलाइंस को काफी बढ़ावा मिलेगा।

बेशक, एयर इंडिया अपनी कुल क्षमता में कोई बड़ा बदलाव नहीं देख रही है। लेकिन प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन का कहना है कि एयरलाइन के पास इस साल 26 विमान होंगे, जिनमें से 20 नैरो बॉडी वाले होंगे।

लेकिन उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि बेड़े में शामिल विमानों की संख्या लगभग स्थिर रहेगी क्योंकि यह लीज पर लिए गए बोइंग 777 को वापस कर रही है और उनमें से कुछ को रिटायर कर रही है।

विमानन विश्लेषकों के अनुसार नई एयरलाइन अकासा (जिसके पास पहले से ही 31 विमान हैं) द्वारा हर महीने एक से दो विमान शामिल करने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - January 2, 2026 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement