facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Auto Sales: नवंबर में वाहनों की खुदरा बिक्री रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंची- फाडा

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 2:50 PM IST
SIAM: Retail sale in August

देश में वाहनों की खुदरा बिक्री (India Auto Sales) में नवंबर माह में जोरदार उछाल आया है और यात्री वाहन, दोपहिया वाहन तथा वाणिज्यिक वाहनों के पंजीयन में भी विशेष तेजी रही है। वाहन डीलर संघों के महासंघ (FADA) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नवंबर में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 23,80,465 इकाई रही। यह नंवबर, 2021 के 18,93,647 इकाई के आंकड़े से 26 फीसदी अधिक है।

नवंबर में वाहनों की हुई सबसे अधिक खुदरा बिक्री

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बयान में कहा, ‘नवंबर 2022, भारतीय वाहन उद्योग के इतिहास में सर्वाधिक खुदरा बिक्री वाला महीना बन गया है। इससे पहले मार्च 2020 एक अपवाद था जब खुदरा बिक्री बीएस-4 का स्थान बीएस-6 द्वारा लिए जाने के कारण बढ़ी थी।’

शादी सीजन के कारण बढ़ी बिक्री

उन्होंने कहा कि त्योहारी मौसम के खत्म होने और विवाह का मौसम शुरू होने से बिक्री में गति बनी हुई है। पिछले महीने यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 21 फीसदी बढ़कर तीन लाख इकाई के पार पहुंच गई। इसका कारण मॉडलों की बेहतर उपलब्धता, नए वाहन बाजार में आना और ग्रामीण इलाकों से मांग आना है। पिछले महीने यात्री वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 3,00,922 इकाई रही है जो नवंबर 2021 में 2,48,052 इकाई थी।

यह भी पढ़े: केरल में Adani Sea Port पर निर्माण फिर से शुरू

इसी तरह दोपहिया वाहनों का पंजीकरण पिछले महीने 24 फीसदी के उछाल के साथ 18,47,708 इकाई पर पहुंच गया। यह आंकड़ा नवंबर, 2021 में 14,94,797 इकाई रहा था। नवंबर में वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 33 फीसदी बढ़कर 79,369 इकाई रही। एक साल पहले समान महीने में यह 59,765 इकाई रही थी। नवंबर, 2022 में तिपहिया की बिक्री में 81 फीसदी और 57 फीसदी का उछाल आया।

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 2:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement