facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नए लेबर कोड के विरोध में ट्रेड यूनियनों ने देशभर में हड़ताल का ऐलान किया, कहा: ये मजदूरों के साथ धोखा

Advertisement

इन यूनियनों ने इन्हें तुरंत वापस लेने की मांग की है और आने वाले बुधवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है

Last Updated- November 22, 2025 | 3:55 PM IST
labour
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के दस बड़े ट्रेड यूनियनों ने शुक्रवार को केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए लेबर कोड को “मजदूरों के साथ धोखा” बताया है। इन यूनियनों ने इन्हें तुरंत वापस लेने की मांग की है और आने वाले बुधवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। ये यूनियन ज्यादातर विपक्षी पार्टियों से जुड़ी हुई हैं और पिछले पांच साल से इन कानूनों का लगातार विरोध कर रही हैं।

ये चारों लेबर कोड पांच साल पहले संसद से पास हो चुकी थीं। सरकार का कहना है कि इनसे पुराने ब्रिटिश काल के जटिल कानूनों को आसान बनाया गया है और निवेश के लिए माहौल बेहतर होगा। साथ ही मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा और न्यूनतम वेतन का फायदा भी मिलेगा। लेकिन यूनियनों का कहना है कि इन कानूनों से कंपनियों को कर्मचारियों को आसानी से निकालने की छूट मिल गई है, जो मजदूरों के हक पर डाका है।

क्या बदला इन नए कानूनों से?

  • फैक्ट्रियों में शिफ्ट अब लंबी हो सकती है
  • महिलाओं के लिए रात की पाली की इजाजत
  • छंटनी के लिए सरकारी इजाजत की सीमा 100 से बढ़ाकर 300 कर्मचारी कर दी गई
  • छोटी-मझोली कंपनियों को पहले से ज्यादा छूट

Also Read: 4 नए लेबर कोड आज से लागू: कामगारों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा, मौजूदा श्रम कानून बनेंगे सरल

इन बदलावों से कारोबारी जगत काफी खुश था क्योंकि वो लंबे समय से कहते आए हैं कि पुराने कानून मैन्युफैक्चरिंग को पीछे रखते हैं। देश की करीब 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा अभी 20 फीसदी से भी कम है।

लेकिन सब एक मत नहीं हैं। छोटे-मंझोले उद्यमियों का संगठन ‘एसोसिएशन ऑफ इंडियन एंटरप्रेन्योर्स’ ने भी चिंता जताई है कि नए नियमों से उनका खर्च बहुत बढ़ जाएगा और कई सेक्टर में कारोबार में रुकावट आएगी। उन्होंने सरकार से बदलाव के लिए ट्रांजिशन सपोर्ट और लचीला अमल मांगा है।

BMS नए लेबर कोड के समर्थन में

दक्षिणपंथी भारतीय मजदूर संघ (BMS) इन कानूनों का समर्थन कर रहा है। उसने राज्यों से कहा है कि कुछ मुद्दों पर बातचीत के बाद इन्हें जल्द लागू कर देना चाहिए।

श्रम मंत्रालय ने जून 2024 से अब तक यूनियनों से दर्जन भर से ज्यादा मीटिंग की हैं, लेकिन बात बनती नहीं दिख रही। मंत्रालय ने शनिवार को रॉयटर्स के सवालों का अभी कोई जवाब नहीं दिया है।

अब सारे राज्य अपने-अपने हिसाब से इन चार कोड — वेतन, औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा और व्यावसायिक सुरक्षा — के हिसाब से नियम बनाएंगे।

Advertisement
First Published - November 22, 2025 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement