facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद फिर बना भारत, चीन की चमक फीकी

Advertisement

एशिया फंड मैनेजर सर्वे के मुताबिक भारत फिर से निवेशकों की पसंद बना है, जबकि चीन कमजोर ग्रोथ और अनिश्चित नीतियों के चलते अंडरवेट कैटेगरी में खिसक गया है।

Last Updated- December 23, 2025 | 7:23 AM IST
artificial intelligence
Representative Image

एशिया फंड मैनेजर सर्वे का कहना है कि भारत आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) से संचालित बाजारों के मुकाबले विविधतापूर्ण दांव के तौर पर काम कर रहा है। वह धीरे-धीरे हलकी ओवरवेट पोजीशन पर वापस आ गया है।
लेकिन एशिया पैसिफिक क्षेत्र में जापान अभी भी पसंदीदा बना हुआ है और अक्टूबर 2023 में शामिल होने के बाद से वह वरीयता रैंकिंग में सबसे ऊपर है।

सर्वे में कहा गया है कि प्रधानमंत्री सनाई ताकाइची की नीति के प्रभाव पर विचार सकारात्मक बने हुए हैं। इक्विटी बाजारों में अल्पकालिक बढ़त को तेजी की निरंतरता के लिए काफी हद तक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। चीन के बारे में सर्वे में कहा गया है कि ट्रंप के लिबरेशन डे के झटके के बाद छह महीने तक बेहतर हुई धारणा के बाद वृद्धि की रफ्तार थम गई है। सर्वे में कहा गया है कि हालांकि दीर्घावधि ढांचागत नजरिया अब उतना खराब नहीं है, लेकिन मूल्यांकन फिलहाल अनुकूल नहीं हैं और निवेशक शायद निवेश बढ़ाने से पहले प्रोत्साहन नीति के ठोस संकेतों का इंतजार करेंगे।

बोफा ने एक नोट में कहा, ‘घरेलू जोखिम लेने की क्षमता कम हो रही है, निवेश के बजाय बचत की ओर बदलाव हो रहा है। नतीजतन, आवंटन अंडरवेट हो गए हैं।’ सर्वे में आगे कहा गया है कि फंड मैनेजर ताइवान और कोरिया पर सकारात्मक बने हुए हैं।

ब्रोकरेज ने कहा, ‘हालिया अस्थिरता के बावजूद, एआई, इंटरनेट, एंटी-इनोवेशन और कोरिया के कॉरपोरेट वैल्यू-अप प्रोग्राम पोजिशनिंग पर हावी हैं।’

Advertisement
First Published - December 23, 2025 | 7:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement