facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नवीन जिंदल बोले: सितंबर तक कमजोर रहेगी इस्पात की मांग, मगर अक्टूबर से दिखेगा तेज उछाल

Advertisement

नवीन जिंदल ने कहा कि सितंबर तक बारिश और बाढ़ से इस्पात की मांग कमजोर रहेगी, लेकिन अक्टूबर से निर्माण गतिविधियों के बढ़ने पर स्टील खपत में तेज दो अंकों की वृद्धि होगी

Last Updated- September 08, 2025 | 10:08 PM IST
पूर्व कांग्रेस सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल भाजपा में शामिल , Former Congress MP and industrialist Naveen Jindal joins BJP
भारतीय इस्पात संघ के अध्यक्ष और जिंदल स्टील ऐंड पावर (जेएसपीएल) के चेयरमैन नवीन जिंदल | फाइल फोटो

भारतीय इस्पात संघ के अध्यक्ष और जिंदल स्टील ऐंड पावर (जेएसपीएल) के चेयरमैन नवीन जिंदल ने आज कहा है कि मॉनसून के कारण सितंबर तक भारत में इस्पात की मांग कमजोर रहेगी। मगर मांग में अक्टूबर से तेजी से उछाल आने की उम्मीद है।

भारतीय इस्पात संघ के तीसरे कोकिंग कोल सम्मेलन के दौरान आज जिंदल ने कहा, ‘देश के अधिकतर हिस्सों में अभी बारिश हो रही है। कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। सितंबर के अंत तक स्थिति ऐसी ही रहती है, जिससे मांग कम हो जाती है। अगले महीने यानी अक्टूबर से स्थिति सामान्य हो जाएगी।’ उन्होंने कहा कि आम तौर पर इस्पात की 55 से 60 फीसदी खपत साल की दूसरी छमाही में ही होती है।

मांग अभी कमजोर है मगर जिंदल को उम्मीद है कि 2025-26 में मांग दो अंकों में बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ‘मांग पक्के तौर पर दो अंकों में बढ़ेगी।’ उन्होंने कहा कि निर्माण गतिविधियों में तेजी आने के कारण हर बार अक्टूबर से अप्रैल के बीच इस्पात की मांग बढ़ती है।

जिंदल ने मेटलर्जिकल कोल के आयात के लिए सरकार की कोटा वाली प्रणाली की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘यह अपने आप में लाइसेंस कोटा परमिट राज है। मान लीजिए एक देश 400 डॉलर में बेचता है और दूसरा देश 250 डॉलर में बेच रहा है तो मुझे महंगे देश से खरीदने के लिए क्यों मजबूर किया जाए। ऐसे तरीकों से उद्योग का कोई फायदा नहीं होगा।’

कच्चे माल पर जिंदल ने कहा कि लौह अयस्क खदानों की नीलामी एक-एक करके की जाती है तो कंपनियों को अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। उन्होंने कहा, ‘अगर कई खदानोंकी नीलामी एक साथ की जाए तो इस्पात निर्माताओं को अपने आप राहत मिल जाएगी। सभी के लिए पर्याप्त खदानें होंगी और कीमत भी कम चुकानी पड़ेगी।’

Advertisement
First Published - September 8, 2025 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement