facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत बनेगा स्टील की मांग का नया वैश्विक केंद्र: वुड मैकिंजी

Advertisement

शोध फर्म वुड मैकिंजी के मुताबिक इस अवधि में भारत की हिस्सेदारी करीब तीन गुना बढ़ने की उम्मीद है।

Last Updated- September 04, 2025 | 10:20 AM IST
Steel

भारत आने वाले दशकों में वैश्विक स्टील की मांग के प्रमुख वृद्धि केंद्र के रूप में उभरेगा जबकि चीन का दबदबा कम हो रहा है। वैश्विक स्टील खपत में चीन की हिस्सेदारी वर्ष 2024 में 49 प्रतिशत थी। आने वाले दशकों में चीन में स्टील की खपत सालाना आधार पर 50 से 70 लाख टन कम होने की उम्मीद है।

वैश्विक मांग में चीन की हिस्सेदारी 2050 तक तेजी से गिरकर 31 प्रतिशत होने की उम्मीद है। शोध फर्म वुड मैकिंजी के मुताबिक इस अवधि में भारत की हिस्सेदारी करीब तीन गुना बढ़ने की उम्मीद है। भारत की हिस्सेदारी वर्ष 2024 के 8 प्रतिशत से बढ़कर इस सदी के मध्य तक 21 प्रतिशत होने का अनुमान है।

वुड मैकिंजी के वरिष्ठ शोध विश्लेषक छवि त्रिवेदी के मुताबिक, ‘चीन की अर्थव्यवस्था के भारी आधारभूत वृद्धि मॉ़डल से दूर जाने के कारण स्टील की मांग के समक्ष दिक्कतें आई हैं।’

चीन में स्टील की खपत का मुख्य आधार रियल एस्टेट थी लेकिन इसमें निरंतर गिरावट आई है। चीन की अतिरिक्त क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। चीन का अधिशेष उत्पादन 2050 में बढ़कर 50 टन होने की उम्मीद है और यह दीर्घावधि में 350 टन से अधिक होने की आस है। चीन के प्रमुख प्रांतों शांदोंग और जियांग्सू ने स्टील के उत्पादन में कटौती शुरू कर दी है। हालांकि भारत का परिदृश्य मजबूत रहा। देश ने वर्ष 2024 में स्टील की मांग 8 प्रतिशत दर्ज की थी और यह 2025 में 7 प्रतिशत से अधिक बढ़ने की उम्मीद है। दीर्घावधि में सालाना वृद्धि 4 से 5 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

इसका कारण यह है कि सरकार ने यातायात गलियारे, नवीकरणीय ऊर्जा और शहरी विकास में निवेश किया है और इसके अलावा वाहन व मशीनरी क्षेत्र में स्टील की जबरदस्त मांग है। त्रिवेदी ने बताया कि भारत में ही अकेले मांग तीन गुना बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - September 4, 2025 | 9:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement