facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गर्मी की मार के बावजूद AC कंपनियों की सेल्स ग्रोथ रही फीकी, अप्रैल-मई की बारिश ने उम्मीदों पर फेरा पानी

Advertisement

उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी से जून में AC बिक्री में तेजी आई, लेकिन अप्रैल-मई की बारिश ने कंपनियों की सालाना ग्रोथ उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

Last Updated- June 15, 2025 | 6:15 PM IST
air conditioner
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

उत्तर और पूर्वी भारत में जून की तपती गर्मी ने रूम एयर-कंडीशनर (AC) की बिक्री में तेजी ला दी है। भीषण गर्मी के चलते लोग धड़ल्ले से AC खरीद रहे हैं। हालांकि, देश के कई हिस्सों में बीच-बीच में हुई बारिश ने AC कंपनियों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। इस साल की गर्मी, जो AC बिक्री का पीक सीजन मानी जाती है, कंपनियों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरी। पहले 25-30 फीसदी की बिक्री बढ़ोतरी का अनुमान था, लेकिन अब कंपनियां इसे 10-15 फीसदी तक सीमित मान रही हैं।

फरवरी और मार्च में गर्मी जल्दी शुरू होने से AC की बिक्री अच्छी रही। कंपनियों ने इस दौरान जमकर माल स्टॉक भी किया। ब्लू स्टार के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. थियागराजन ने कहा, “हमने 25-30 फीसदी ग्रोथ का प्लान बनाया था, लेकिन यह गर्मी निराश करने वाली रही। अब हम 10-15 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि जून तिमाही में बिक्री कमजोर रहने की आशंका है, लेकिन सितंबर तिमाही में त्योहारी सीजन और एनर्जी लेबल बदलने के दौरान छूट के चलते बिक्री बढ़ सकती है।

Also Read: अब फिक्स टेम्परेचर पर ही चला पाएंगे AC! सरकार लाने जा रही है नया नियम, 20 से 28 डिग्री तापमान रहेगा मानक

बारिश ने डाला बिक्री में खलल

वोल्टास के MD और CEO प्रदीप बक्शी ने बताया कि अप्रैल और मई में बिक्री पिछले साल के मुकाबले घटी है। उन्होंने कहा, “पीक समर में मौसम ने साथ नहीं दिया। अप्रैल-मई की बिक्री गंवाने के बाद पूरे साल की ग्रोथ को पकड़ना मुश्किल है।” हालांकि, जून में उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने से पिछले कुछ दिनों में बिक्री में सुधार देखा गया है। बक्शी ने कहा कि पिछले साल की बिक्री को पार करना अभी भी चुनौती है।

हायर अप्लायंसेज इंडिया के प्रेसिडेंट एन.एस. सतीश ने बताया कि साल की शुरुआत में 30 फीसदी की ग्रोथ थी, लेकिन अप्रैल-मई में 10-15 फीसदी की गिरावट आई। जून में फिर से बिक्री बढ़ी है, खासकर उत्तर भारत में, जहां पिछले साल के जून के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई। सतीश ने कहा कि पिछले साल की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद इस साल 10-15 फीसदी ग्रोथ भी अच्छी मानी जाएगी।

भारत का रूम AC मार्केट दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले बाजारों में से एक है। यहां 12-15 कंपनियां प्रतिस्पर्धा कर रही हैं और बाजार का आकार करीब 15 मिलियन यूनिट्स का है।

Advertisement
First Published - June 15, 2025 | 6:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement