facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फॉर्मा सेक्टर में तकनीक: डिजिटल सिस्टम से तय होगा भारतीय कंपनियों का भविष्य, AI की भूमिका अहम

Advertisement

दिग्गजों का कहना है कि कंपनियां अभी जो विकल्प चुनेंगी, उसी से तय होगा कि भारतीय फार्मा कम लागत वाला निर्माण आधार बना रहेगा या वर्ष 2047 तक वैश्विक नवाचार की ताकत बन जाएगा

Last Updated- February 24, 2026 | 10:27 PM IST
pharmaceutical
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय दवा क्षेत्र में अब एआई के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह तेजी से इस बात का केंद्र बनता जा रहा है कि दवाएं कैसे खोजी जाएंगी, बनाई और आपूर्ति की जाएंगी। इस बदलाव के साथ नवाचार पर ज्यादा ध्यान और गुणवत्ता तथा भरोसे पर अधिक जोर दिया जा रहा है। उद्योग के दिग्गजों का कहना है कि कंपनियां अभी जो विकल्प चुनेंगी, उसी से तय होगा कि भारतीय फार्मा कम लागत वाला निर्माण आधार बना रहेगा या वर्ष 2047 तक वैश्विक नवाचार की ताकत बन जाएगा।

यह संदेश इंडियन फार्मास्युटिकल अलायंस के 11वें ग्लोबल फार्मास्युटिकल क्वालिटी समिट में स्पष्ट तौर पर सामने आया। सम्मेलन में आला अधिकारियों ने इस बारे में खुलकर बात की कि प्रौद्योगिकी से दवा क्षेत्र में किस तरह से बड़े बदलाव की जरूरत है।

जाइडस लाइफसाइंसेज के प्रबंध निदेशक और आईपीए के अध्यक्ष शरविल पटेल ने एआई को भविष्य की रूपरेखा के केंद्र में रखा। उन्होंने कहा, ‘एआई पायलट की तरह नहीं चल सकता। पायलट महंगे डेमो बन जाते हैं।’ उन्होंने आगाह किया कि हो सकता है कि दवा बनाने के क्षेत्र में अकेले पारंपरिक फार्मा कंपनियां ही न हों। तकनीकी कंपनियां तेजी से आगे बढ़ सकती हैं क्योंकि उनके पास डेटा औऱ डिजिटल सिस्टम दोनों ही हैं।

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के कार्यकारी चेयरमैन दिलीप सांघवी ने कहा कि उद्योग ने दवा निर्माण में अपनी ताकत पहले ही साबित कर दी है। भारतीय कंपनियां अब वैश्विक जेनेरिक्स का बड़ा हिस्सा आपूर्ति करती हैं और ग्राहकों का भरोसा लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अगली चुनौती नवाचार है।

अरबिंदो के पूर्णकालिक निदेशक मदन मोहन रेड्डी ने कहा कि वैश्विक भरोसा (खासकर नियामकों का) लगातार कमाना पड़ता है।

Advertisement
First Published - February 24, 2026 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement