facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2025 में भारतीय Smartphone Market 50 अरब डॉलर होगा पार, प्रीमियम सेगमेंट में ऐपल-सैमसंग का दबदबा

Advertisement

प्रीमियम फोन की बढ़ती मांग से औसत बिक्री मूल्य में उछाल, स्मार्टफोन बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने की राह पर

Last Updated- January 03, 2025 | 9:51 PM IST
Smartphone

ऐपल और सैमसंग की अगुवाई में प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग बढ़ने से वर्ष 2025 में भारतीय स्मार्टफोन बाजार का आकार 50 अरब डॉलर (लगभग 4,28,900 करोड़ रुपये) से अधिक हो जाने का अनुमान है। एक रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई है।

बाजार अनुसंधान फर्म काउंटरपॉइंट टेक्नोलॉजी ने शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि भारत में उपभोक्ता अब प्रीमियम स्मार्टफोन का रुख कर रहे हैं जिससे कुल बाजार में इस खंड की हिस्सेदारी लगातार बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत का स्मार्टफोन बाजार वर्ष 2025 में 50 अरब डॉलर को पार करते हुए अपने उच्चतम स्तर तक पहुंचने की राह पर है। ऐपल और सैमसंग जैसे ब्रांड प्रीमियम और अल्ट्रा-प्रीमियम खंड में प्रतिस्पर्धी उत्पादों को पेश कर इस बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं।’

प्रीमियम फोन के प्रति रुझान बढ़ने की वजह से भारत के स्मार्टफोन बाजार का औसत खुदरा बिक्री मूल्य इस साल पहली बार 300 डॉलर (लगभग 25,700 रुपये) को पार करने की उम्मीद है। वर्ष 2021 में भारतीय स्मार्टफोन बाजार का आकार 37.9 अरब डॉलर (लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये) रहा था। वित्त वर्ष 24 में ऐपल ने भारत में मोबाइल फोन कारोबार से कुल 67,121.6 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था, जबकि सैमसंग ने 71,157.6 करोड़ रुपये की कमाई की।

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 9:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement