facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लाल सागर संकट, समुद्री माल भाड़े में इजाफे से जूझ रहे भारतीय व्यापारी

Advertisement

WCI के अनुसार वर्ष 2019 का औसत (कोरोना पूर्व) 40 फुट के कंटेनर की दर 1,420 डॉलर था जो नवीनतम सूचकांक में 238 प्रतिशत बढ़कर 4,801 डॉलर हो गई।

Last Updated- June 16, 2024 | 10:06 PM IST
Red Sea Crisis:

भारतीय व्यापारी लाल सागर संकट और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के प्रमुख बंदरगाहों पर भीड़भाड़ के कारण बढ़ती समुद्री माल ढुलाई दरों के प्रभाव से जूझ रहे हैं।

इससे बीते कुछ महीनों के दौरान कंटेनर के दाम आसमान छूने लगे हैं। द ड्रयूरी वर्ल्ड कंटेनर इंडेक्स (डब्ल्यूसीआई) के अनुसार इस सप्ताह 40 फुट प्रति कंटेनर का किराया दो प्रतिशत बढ़कर 4,801 डॉलर हो गया और इसमें बीते साल के इसी सप्ताह की तुलना में 202 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

ड्रयूरी के अनुसार वर्ष 2019 का औसत (कोरोना पूर्व) 40 फुट के कंटेनर की दर 1,420 डॉलर था जो नवीनतम सूचकांक में 238 प्रतिशत बढ़कर 4,801 डॉलर हो गई।

कंपनी को उम्मीद है कि अगले सप्ताह में चीन के कारण माल भाड़े की दरों में इजाफा होगा। इसका कारण एशिया के बंदरगाहों पर भीड़ भाड़ होना रहेगा। वैश्विक स्तर पर माल भाड़े की दरें बीते साल की तुलना में 202 प्रतिशत बढ़ गई हैं। चीन और यूरोप के बीच माल भाड़े की दरें सालाना आधार पर 358 प्रतिशत बढ़ गई हैं। हालांकि चीन-अमेरिका के बीच खेप में 250 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ओस्लो स्थित लॉजिस्टिक्स प्लेटफार्म जेनेटा के मुख्य अर्थशास्त्री पीटर सैंड ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘मई और जून में समुद्री कंटेनर शिपिंग मार्केट के माल भाड़े में त्वरित और नाटकीय वृद्धि हुई।

इससे वायदा कारोबार में इजाफा होना तय है। शांघाई से भारत के पश्चिमी तट के बीच भाड़े का वायदा कारोबार उस स्तर पर पहुंच चुका है जो हमने 2019 से नहीं देखा है। दरअसल, कोविड-19 महामारी के दौरान समुद्री माल भाड़ा आपूर्ति श्रृंखला पर व्यापक असर नजर आया था।’

उन्होंने बताया, ‘अभी वैश्विक समु्द्री माल भाड़ा आपूर्ति श्रृंखला में व्यापक अनिश्चितता और बाधाओं के कारण वायदा कारोबार में खासा उछाल आया है। इतनी तेजी से दाम बढ़ने और इतने अधिक बढ़ने के कारण बाजार भी अचंभित है। हाल यह है कि विश्व के सबसे बड़े समुद्री माल भाड़ा कंपनी के सीईओ भी आश्चर्यचकित हैं।’

Advertisement
First Published - June 16, 2024 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement