facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय टायर उद्योग को रीप्लेसमेंट डिमांड और ग्रामीण मांग से मिलेगी मजबूती, FY26 में 8% तक बढ़ेगा रेवेन्यू

Advertisement

टायर सेक्टर की ग्रोथ को रीप्लेसमेंट डिमांड, ग्रामीण मांग और निर्यात से मजबूत समर्थन मिलने की उम्मीद है।

Last Updated- July 18, 2025 | 10:04 PM IST
Tire manufacturing company announces 200% dividend, know record date and other details टायर बनाने वाली कंपनी ने किया 200% डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट एंड अन्य डिटेल्स
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के 1 लाख करोड़ रुपये मूल्य के टायर उद्योग की राजस्व वृद्धि वित्त वर्ष 2026 में 7-8 फीसदी रहने का अनुमान है। इसकी वजह उसे मजबूत रीप्लेसमेंट मांग (पुराने टायर बदलवाने से) से मदद मिलने की संभावना होगी। क्रिसिल रेटिंग्स के अनुसार इस क्षेत्र की सालाना बिक्री में रीप्लेसमेंट मांग का करीब 50 फीसदी हिस्सा है।

बढ़ते प्रीमियमाइजेशन रुझान से भी कमाई में कुछ सुधार की उम्मीद है, भले ही मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) की मांग धीमी बनी हुई है और वैश्विक व्यापार संबंधी प्रतिकूल हालात मौजूदा परिदृश्य को प्रभावित कर रहे हैं।

क्रिसिल ने पिछले वित्त वर्ष की तरह 5-6 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि का अनुमान जताया है। बड़े वाहन आधार, ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और मजबूत माल ढुलाई की वजह से रीप्लेसमेंट सेगमेंट में 6-7 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। ओईएम बिक्री 3-4 फीसदी बढ़ने का अनुमान है जिसे दोपहिया और ट्रैक्टरों की मजबूत बिक्री के साथ साथ यात्री एवं वाणिज्यिक वाहनों में थोड़े सुधार से मदद मिलेगी। बिक्री में 25 फीसदी का योगदान रखने वाला निर्यात भी 4-5 फीसदी की दर से बढ़ सकता है क्योंकि उसे यूरोप, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका से मदद मिल सकती है।

टायर निर्माता सिएट को सुधार के संकेत दिख रहे हैं। सिएट के सीएफओ और कार्यकारी निदेशक कुमार सुब्बैया ने कहा, ‘हमें कच्चे माल की कीमतें दूसरी तिमाही में पहली के मुकाबले 1-2 फीसदी तक गिरने का अनुमान है। खासकर कच्चे तेल और अंतरराष्ट्रीय रबर कीमतों में नरमी की वजह से इन कीमतों में कमी आ सकती है।’

Advertisement
First Published - July 18, 2025 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement