facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

समुद्री निर्यात में रिकॉर्ड उछाल! अमेरिका में गिरावट के बाद भी कैसे बढ़ा भारत का व्यापार?

Advertisement

इस वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में समुद्री निर्यात 4.87 अरब डॉलर तक पहुंचा; अमेरिका में झींगा निर्यात 7.4% गिरा

Last Updated- November 25, 2025 | 9:07 AM IST
Marine Exports

भारत का समुद्री उत्पादों का निर्यात इस वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में 16.7 प्रतिशत बढ़कर 4.87 अरब डॉलर हो गया। यह वृद्धि मजबूत वैश्विक मांग और एशिया व यूरोप के प्रमुख बाजारों के मजबूत होने के कारण हुई। भारत के लिए झींगा के सबसे बड़े पारंपरिक बाजार अमेरिका में इस अवधि के दौरान निर्यात 7.43 प्रतिशत गिरकर 1.06 अरब डॉलर रह गया।

अधिकारियों के अनुसार अमेरिका के निर्यात में आई गिरावट की भरपाई चीन, वियतनाम, बेल्जियम, जापान, रूस, कनाडा और ब्रिटेन से हो गई। भारत के समुद्री उत्पादों में झींगा और प्रान की मजबूत मांग थी। यह भारत के समुद्री उत्पादों के महत्त्वपूर्ण खंड हैं।

वैश्विक अनिश्चितता और अमेरिका के भारत के उत्पादों पर दो अंकों में शुल्क लगाए जाने के बीच पहले सात महीनों में कुल निर्यात 0.63 प्रतिशत बढ़कर 254 अरब डॉलर हो गया। दरअसल अन्य निर्यात क्षेत्रों जैसे रत्न व आभूषण, प्लास्टिक, कॉटन यार्न, मानव निर्मित यार्न, कालीन, हस्तशिल्प में गिरावट दर्ज हुई। यह प्रभाव अक्टूबर में और खराब हो गया था। इस महीने में निर्यात 11.8 प्रतिशत गिरकर 34.38 अरब डॉलर हो गया था।

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 9:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement