facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्यों नाराज हैं स्टेनलेस स्टील निर्माता? सरकार और उद्योग आमने-सामने

Advertisement

जेएसएल के एमडी बोले- स्टेनलेस स्टील की चुनौतियां कार्बन स्टील से बिलकुल अलग, इसलिए अलग नीतिगत ढांचा जरूरी; मंत्रालय नई इस्पात नीति में जोड़ने की तैयारी में

Last Updated- November 28, 2025 | 8:23 AM IST
Jindal Stainless MD

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल के अनुसार भारतीय स्टेनलेस स्टील उद्योग को प्रतिबद्ध नीति की जरूरत है, न कि साल 2017 की राष्ट्रीय इस्पात नीति में शामिल किए जाने वाले मात्र किसी अध्याय की, जैसा कि सरकार की योजना है।

जेएसएल भारत की सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील की उत्पादक है और विशेष स्टील के देसी बाजार में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी इसी की है। जेएसएल के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘केवल एक अध्याय जोड़ने से इस उद्योग का मूल्य और महत्त्व कम हो जाता है।’

उन्होंने कहा कि स्टेनलेस स्टील कच्चे माल, अनुप्रायोगों और विनिर्माण प्रक्रिया में कार्बन स्टील से अलग होता है और इसलिए इसके लिए एक अलग नीतिगत ढांचे की जरूरत है। यह टिप्पणी इस्पात मंत्रालय की उस योजना की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें उद्योग की लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को दूर करने के लिए स्टेनलेस स्टील श्रेणी को राष्ट्रीय इस्पात नीति में लाने की बात कही गई है।

इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘मौजूदा राष्ट्रीय इस्पात नीति में स्टेनलेस स्टील के संबंध में कुछ नहीं है, लेकिन हम प्रस्तावित नई नीति में स्टेनलेस स्टील पर एक अध्याय शामिल कर रहे हैं।’ नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि नए नियमों में क्षेत्रवार असलियतों को ध्यान में रखा जाएगा, जिसमें क्षमता का कम इस्तेमाल, ज्यादा उत्पादन लागत और कच्चे माल की कमी शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘हमें स्टेनलेस स्टील के लिए दमदार पारिस्थितिकी तंत्र की जरूरत है, जिसमें शिक्षा के लिए नीतिगत स्तर की योजना, जमीनी स्तर पर इसके संबंध में जागरुकता और प्रतिभा संपन्न श्रमशक्ति हो, क्योंकि स्टेनलेस स्टील की वेल्डिंग, स्टील की वेल्डिंग से बहुत अलग होती है।’

 

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 8:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement