facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घरेलू बाजार में Indigo की 65.6% हिस्सेदारी, दुनिया में ऐसा दबदबा किसी एयरलाइन का नहीं

Advertisement

अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, ब्राजील, जापान, थाईलैंड और फ्रांस जैसे प्रमुख बाजारों की विमानन कंपनियों में कोई भी ऐसी नहीं है, जिसका इतना ज्यादा दबदबा हो

Last Updated- December 08, 2025 | 9:29 AM IST
IndiGo
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

घरेलू आसमान में इंडिगो की पकड़ वैश्विक विमानन क्षेत्र में एक दुर्लभ बात है। उसकी अक्टूबर में भारत में 65.6 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, ब्राजील, जापान, थाईलैंड और फ्रांस जैसे प्रमुख बाजारों की विमानन कंपनियों में कोई भी ऐसी नहीं है, जिसका इतना ज्यादा दबदबा हो जैसा इंडिगो का  दुनिया के तीसरे सबसे बड़े विमानन बाजार भारत में है।

इतना ही नहीं, दो कंपनियों के दबदबे वाला भारतीय विमानन क्षेत्र काफी बेढंगा है। इसमें इंडिगो और एयर इंडिया के पास मिलाकर 91.3 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है। इसकी वजह से नई कंपनियों के लिए बहुत कम गुंजाइश बचती है जबकि ज्यादातर दूसरे देशों में ऐसा नहीं है, सिवाय ऑस्ट्रेलिया के (जहां कैंटास और वर्जिन के पास 98 प्रतिशत नियंत्रण है)। इससे नियामकीय और प्रतिस्पर्धा-विरोधी चुनौतियां पैदा होती हैं।

US में शीर्ष तीन कंपनियों के पास केवल 58% हिस्सेदारी

अमेरिका में वहां की सबसे बड़ी देसी विमानन कंपनी अमेरिकन एयरलाइंस की केवल 21 प्रतिशत हिस्सेदारी है और शीर्ष तीन कंपनियों के पास केवल 58 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिनमें साउथवेस्ट और डेल्टा शामिल हैं। यह भारत में एक ही विमानन कंपनी के पास मौजूद हिस्सेदारी से बहुत कम है। भारत में बाजार पर दो कंपनियों के एकाधिकार की तुलना में अमेरिका में शीर्ष चार कंपनियों की (यूनाइटेड को मिलाकर) सामूहिक रूप से 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिससे सात से आठ अन्य विमानन कंपनियों को परिचालन और फलने-फूलने की गुंजाइश है।

चीन में विमानन कंपनियों को सरकार द्वारा नियंत्रित

चीन में विमानन कंपनियों को सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है। वहां सबसे बड़ी घरेलू कंपनी चाइना सदर्न के पास बाजार का केवल 16 प्रतिशत हिस्सा है। इसके बाद चाइना ईस्टर्न के पास 14 प्रतिशत और शीर्ष तीन कंपनियों (एयर चाइना) सहित) की सामूहिक रूप से 58 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो भारत में अकेले इंडिगो की हिस्सेदारी से कम है। वहां का बाकी बाजार छोटी और क्षेत्रीय विमानन कंपनियों और किफायती विमानन कंपनियों के बीच विभाजित है, जो महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

Advertisement
First Published - December 7, 2025 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement