facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IndiGo ‘बुरी तरह प्रभावित यात्रियों’ को देगी ₹10,000 के ट्रैवल वाउचर

Advertisement

Indigo ने एक बयान में कहा कि उसे खेद है कि 3, 4 और 5 दिसंबर को यात्रा कर रहे कई यात्री घंटों तक अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंसे रहे

Last Updated- December 11, 2025 | 3:31 PM IST
Indigo
Representational Image

ऑपरेशंस से जुड़ी भारी दिक्कतों से जूझ रही एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने गुरुवार को घोषणा की कि 3-5 दिसंबर के बीच जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुईं या लंबी देरी से प्रभावित हुईं, उन्हें 10,000 रुपये के ट्रैवल वाउचर दिए जाएंगे। यह मुआवजा DGCA के नियमों के तहत दिए जाने वाले रिफंड/कम्पनसेशन के अतिरिक्त होगा।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि उसे खेद है कि 3, 4 और 5 दिसंबर को यात्रा कर रहे कई यात्री घंटों तक अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंसे रहे और भारी भीड़भाड़ के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

बयान में यह भी कहा गया, “यह मुआवजा मौजूदा सरकारी दिशानिर्देशों के अतिरिक्त है, जिनके तहत उड़ान प्रस्थान के 24 घंटे के भीतर उड़ान रद्द होने पर इंडिगो ₹5,000 से ₹10,000 तक का मुआवजा देती है, जो उड़ान के ब्लॉक टाइम पर निर्भर करता है।”

वाउचर 12 महीने के लिए वैध

इंडिगो ने कहा कि कंपनी बुरी तरह से प्रभावित ग्राहकों को ₹10,000 के ट्रैवल वाउचर देगी। ये वाउचर अगले 12 महीनों में किसी भी इंडिगो उड़ान के लिए उपयोग किए जा सकेंगे।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो नियामकीय जांच के दायरे में भी है। अधिकारियों ने उसे परिचालन स्थिर करने के लिए सर्दियों की उड़ानों की समय-सारणी में 10% की कटौती करने का निर्देश दिया है। व्यवधान शुरू होने से पहले एयरलाइन हर दिन लगभग 2,300 उड़ानें संचालित कर रही थी।

Also Read | श्रीलंका, जॉर्डन और सेनेगल में संयंत्र लगाने की तैयारी में इफको

मंगलवार को इंडिगो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीटर एल्बर्स ने कहा कि एयरलाइन ने 6 दिसंबर तक प्रभावित उड़ानों का 100 प्रतिशत रिफंड पूरा कर दिया है। ट्रैवल पार्टनर्स के जरिए की गई बुकिंग का रिफंड भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन एयरलाइन ने ग्राहकों से अपील की है कि अगर सिस्टम में उनकी डिटेल्स अधूरी हैं, तो वे customer.experience@goindigo.in पर लिखें।

Advertisement
First Published - December 11, 2025 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement