facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कर्मचारियों से मिलकर प्रतिक्रिया जानेंगे इंडिगो के शीर्ष अधिकारी

Advertisement

इंडिगो ने 1 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच 4,200 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं। यह गड़बड़ी विमानन कंपनी की पायलट ड्यूटी रोस्टर का प्रबंध करने में असमर्थता के कारण हुई।

Last Updated- December 19, 2025 | 9:11 AM IST
Indigo
Representational Image

इंडिगो का शीर्ष प्रबंधन विमानन कंपनी के कर्मचारियों से मिलने के लिए दौरा करेगा। इन शीर्ष अधिकारियों में मुख्य कार्य अधिकारी पीटर एल्बर्स भी शामिल होंगे। दौरे के तहत हाल ही में हुई परिचालन गड़बड़ी के दौरान कर्मचारियों को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, उन्हें समझने और प्रणाली को फिर से तैयार करने तथा मजबूत बनाने की कोशिशों के तहत फीडबैक लिया जाएगा। एल्बर्स ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य हिस्सों में बड़ी विमानन कंपनियों को भी अतीत में इसी तरह की गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा है और उन घटनाओं से मिले सबक को ध्यान में रखा जाएगा क्योंकि इंडिगो गड़बड़ी के कारणों का विश्लेषण कर रही है और मजबूती बढ़ाने पर काम कर रही है।

इंडिगो ने 1 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच 4,200 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं। यह गड़बड़ी विमानन कंपनी की पायलट ड्यूटी रोस्टर का प्रबंध करने में असमर्थता के कारण हुई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले महीने आराम और ड्यूटी के नए और सख्त नियमों को पूरी तरह से लागू किया था, जिससे साप्ताहिक आराम की जरूरतें बढ़ गईं और पायलटों के रात में उड़ान भरने के घंटे कम हो गए।

इस संकट से पहले विमानन कंपनी हर दिन कुल 2,300 उड़ानें संचालित करती थी – लगभग 2,000 घरेलू और लगभग 300 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें।
एल्बर्स ने कर्मचारियों को अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘9 दिसंबर को मैंने इंडिगो के परिचालन में स्थिरता के बारे में बताया था। उसके बाद, हमने आज अपने नेटवर्क को 2,200 उड़ानों तक बहाल कर दिया है। हमारे स्तर और जटिलता को देखते हुए इतने कम समय में ऐसी स्थिति से उबरना हमारे टीम वर्क और हमारे परिचालनगत सिद्धांतों की ताकत का प्रमाण है। अब हम तीन चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं – मजबूती, गड़बड़ी के कारण का विश्लेषण और फिर से निर्माण।’

Advertisement
First Published - December 19, 2025 | 9:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement