facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नवंबर तक इंडस्ट्री को क्रेडिट 9.6% बढ़ा, MSME में बनी मजबूत मांग

Advertisement

आंकड़ों से पता चलता है कि सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों की ऋण वृद्धि दो अंकों में बनी हुई है।

Last Updated- January 02, 2026 | 8:32 AM IST
MSME
Representational Image

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से पता चला है कि उद्योग से ऋण की मांग में गति पकड़ने लगी है। नवंबर तक यह सालाना आधार पर 9.6 प्रतिशत बढ़ी है, जो पिछले साल की समान अवधि में 8.3 प्रतिशत थी। खुदरा असुरक्षित ऋण की वृद्धि और कम हो गई है।

आंकड़ों से पता चलता है कि सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों की ऋण वृद्धि दो अंकों में बनी हुई है। प्रमुख उद्योगों में बुनियादी ढांचा, सभी इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल और पेट्रोलियम, कोयला उत्पाद और परमाणु ईंधन क्षेत्र को ऋण पिछले साल की समान अवधि की तुलना में बढ़ा है।

खुदरा ऋण की श्रेणी में 12.8 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जबकि एक साल पहले यह 13.4 प्रतिशत थी। वहीं वाहन ऋण, सोने के आभूषण के बदले ऋण में तेज वृद्धि बनी हुई है। वहीं आवास और क्रेडिट कार्ड ऋण में कमी आई है। सेवा क्षेत्र को ऋण में वृद्धि नवंबर 2025 में 11.7 प्रतिशत थी, जबकि एक साल पहले यह 12.8 प्रतिशत थी।

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को दिया जाने वाला ऋण नवंबर 2025 में सालाना आधार पर 9.5 प्रतिशत बढ़ा है। यह वृद्धि पिछले साल नवंबर 2024 में 7.5 प्रतिशत थी। ‘व्यापार’ और ‘कमर्शल रियल एस्टेट’ जैसे खंडों में भी पिछले साल की तुलना में मामूली गिरावट के साथ स्वस्थ वृद्धि दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - January 2, 2026 | 8:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement