facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हीरा प्राकृतिक या लैब में बना है, व्यापारियों के लिए बताना हो जरूरी; JJEPC ने सरकार से की सख्त नियम बनाने की अपील

Advertisement

इस महत्वपूर्ण मुद्दे को हल करने के लिए परिषद ने ‘‘अमेरिका के संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) दिशानिर्देशों को अपनाने का पक्ष लेने का निर्णय लिया है।

Last Updated- October 14, 2024 | 6:50 PM IST
Diamond sector

रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने सरकार से कड़े नियम बनाने का आग्रह किया है, जिसमें व्यापारियों को विपणन करते समय यह स्पष्ट रूप से बताना अनिवार्य किया जाए कि हीरा प्राकृतिक है या प्रयोगशाला में तैयार किया गया है, ताकि किसी तरह की अस्पष्ट स्थिति से बचा जा सके।

उपभोक्ता मामलों के विभाग को भेजे गए पत्र में परिषद ने कहा है कि पारदर्शिता सुनिश्चित करना और स्पष्ट एवं मानकीकृत दिशानिर्देशों को लागू करना उपभोक्ताओं की सुरक्षा और घरेलू उद्योग की अखंडता को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। उसे बताया गया कि भारत में प्रयोगशाला में तैयार किए गए हीरों के विपणन और विज्ञापन में शब्दावली का व्यापक दुरुपयोग हो रहा है।

इस महत्वपूर्ण मुद्दे को हल करने के लिए परिषद ने ‘‘अमेरिका के संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) दिशानिर्देशों को अपनाने का पक्ष लेने का निर्णय लिया है। ‘‘ये दिशानिर्देश स्पष्ट रूप से परिभाषित, मानकीकृत नामकरण करते हैं और प्राकृतिक और प्रयोगशाला में तैयार किये गए दोनों हीरों के लिए अनिवार्य खुलासा जरूरतों को जरूरी बनाते हैं।’’

हीरा उद्योग पहले से ही रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण समस्याओं का सामना कर रहा है, क्योंकि इसने वैश्विक हीरा आपूर्ति श्रृंखला को बाधित कर दिया है। रूस पर प्रतिबंधों के साथ, जो एक प्रमुख कच्चा हीरा उत्पादक है, व्यापार को और अधिक जटिल बना रहा है और इससे वैश्विक हीरा व्यापार प्रभावित हो रहा है।

उपभोक्ता का झुकाव प्रयोगशाला में तैयार किये गए हीरों की ओर मुड़ने से प्राकृतिक हीरों की मांग प्रभावित हो रही है।

उद्योग के एक अधिकारी ने कहा कि व्यापारियों को हीरे बेचते समय स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि वे प्राकृतिक हैं या प्रयोगशाला में तैयार किये गए हैं। परिषद के अनुसार, उपभोक्ता संरक्षण कानून में इन दो हीरों के बीच अंतर करने के बारे में कड़े नियम होने चाहिए।

परिषद द्वारा विभाग को लिखे गए पत्र में कहा गया है, ‘‘हीरे की शब्दावली पर मानकीकृत दिशानिर्देशों की अनुपस्थिति अस्पष्टता की ओर ले जाती है।’’ परिषद ने इस मुद्दे पर एक बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 6:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement