facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अनिश्चितताओं के बीच IT सेक्टर की मजबूती: AI और R&D से बढ़ी रफ्तार

Advertisement

तमाम बाधाओं के बावजूद वित्त वर्ष 26 का राजस्व लक्ष्य पिछले वर्ष से बेहतर है। इस दौरान उद्योग ने 5.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है

Last Updated- February 24, 2026 | 10:44 PM IST
IT Sector

वैश्विक स्तर पर व्यापक आ​र्थिक अनिश्चितता और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच भारत का आईटी सेवा उद्योग लगातार राजस्व वृद्धि दर्ज कर रहा है। यही नहीं, धीमी गति से ही सही, लेकिन इस क्षेत्र में भर्तियां भी हो रही हैं। हार्डवेयर और इंजीनियरिंग और रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट (ईआरऐंडडी) सेगमेंट के दम पर आईटी सेवा क्षेत्र का राजस्व 315 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है, जो सालाना 6.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

तमाम बाधाओं के बावजूद वित्त वर्ष 26 का राजस्व लक्ष्य पिछले वर्ष से बेहतर है। इस दौरान उद्योग ने 5.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। रणनीतिक समीक्षा से संकेत मिलता है कि निर्यात का अनुमान सालाना 5.6 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 26 में अनुमानित 246 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। वित्त वर्ष 2025 में यह 233 अरब डॉलर के स्तर पर था।

भर्ती के मामले में भी उद्योग में सक्रियता बनी हुई है, लेकिन इसकी गति थोड़ी धीमी है। इस वित्त वर्ष में उद्योग में कुल 135,000 लोगों की नई भर्तियां होंगी, जो 2.3 प्रतिशत की मामूली वृद्धि है। यह वित्त वर्ष 25 में जोड़े गए 133,000 कर्मचारियों के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी है।

नैसकॉम के अध्यक्ष राजेश नांबियार इस बात पर सहमत दिखते हैं कि कि कैंपस से कुल भर्तियां कम हो गई हैं। नैसकॉम ने पहली बार यह भी बताया कि वित्त वर्ष 26 के लिए एआई राजस्व का अनुमान 10 से 12 अरब डॉलर होगा। नांबियार ने कहा, ‘एआई ने कई कंपनियों की आय बढ़ाने में बहुत योगदान दिया है। कई प्रोवाइडर एआई में एक इनऑर्गेनिक रणनीति पर चले गए हैं।

पिछले वर्ष के दौरान शीर्ष 25 प्रोवाइडर में से लगभग 70 प्रतिशत ने एआई-नेटिव फर्मों का अधिग्रहण किया। लगभग 85 प्रतिशत शीर्ष प्रोवाइडर के पास किसी न किसी प्रकार का एजेंटिक प्लेटफॉर्म है।’ आईटी उद्योग में जीसीसी और ईआरऐंडडी विकास के इंजन बने हुए हैं। इनसे आगे भी संभावनाएं बनी हुई हैं, जबकि साइबर सुरक्षा, डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड और जीसीसी-एज-ए-सर्विस तेजी से कई सेगमेंट में जुड़ते जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 24, 2026 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement