facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेपाल में आईटीसी की रणनीति नहीं रुकेगी, होटल और FMCG विस्तार पर फोकस

Advertisement

नेपाल में हालिया अशांति के बावजूद आईटीसी अपनी निवेश योजनाओं और विस्तार रणनीतियों को लगातार आगे बढ़ाएगी।

Last Updated- September 20, 2025 | 9:54 AM IST
CII President and ITC Ltd. Chairman & Managing Director Sanjiv Puri
CII President and ITC Ltd. Chairman & Managing Director Sanjiv Puri

आईटीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने कहा है कि नेपाल में हालिया उथल-पुथल का इस हिमालयी देश में आईटीसी की निवेश योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आईटीसी की सहायक कंपनी सूर्या नेपाल 1986 से सिगरेट के कारोबार में है और बाजार में अग्रणी है। हाल के वर्षों में इसने निकटवर्ती बाजारों में विस्तार की आईटीसी की रणनीति के अनुरूप कन्फेक्शनरी और बिस्कुट के क्षेत्र में भी कदम रखा है।

आईटीसी की 2024-25 की सालाना रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि वह नए एफएमसीजी कारोबारों को तेजी से बढ़ा रही है और इस क्षेत्र में उभरते अवसरों का मूल्यांकन कर रही है।

पुरी ने कहा कि नेपाल के लिए योजनाएं चाहे एफएमसीजी क्षेत्र में हों या होटलों में, जारी रहेंगी। दुनिया भर में हालात बदल रहे हैं, हम कई तरह से अनिश्चितता को देख रहे हैं। हालांकि यह कारोबार या जीवन की सुगमता के लिए अच्छा नहीं है। पर हमें इससे निपटना होगा और आगे बढ़ना होगा, वरना आज की दुनिया में आप प्रगति नहीं कर सकते।

नेपाल में अशांति के बारे में उन्होंने कहा, इससे नेपाल में निवेश जारी रखने की हमारी मंशा कम नहीं हो रही है। वे मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री की 124वीं सालाना आम बैठक के अवसर पर बोल रहे थे।

आतिथ्य क्षेत्र में, इसने 2024 में एक प्रबंधन अनुबंध के साथ नेपाल में अपनी शुरुआत की। प्रबंधन अनुबंध के तहत एक दूसरा होटल भी जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा, हम अपने होटल का भी मूल्यांकन कर रहे हैं, जो अपनी योग्यता के आधार पर आगे बढ़ेगा और यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अवसर कैसे सामने आते हैं।

हालांकि, भारत के बाहर आईटीसी का पहला होटल श्रीलंका में था – रत्नदीपा कोलंबो, जिसका उद्घाटन अप्रैल 2024 में हुआ था। इससे पहले, एमसीसीआई सदस्यों को संबोधित करते हुए पुरी ने अशांत दुनिया में प्रतिस्पर्धा की दोबारा परिकल्पना पर बात की। आज हम जिस माहौल में काम कर रहे हैं, वह बहुत जटिल है। उद्यमों को ऐसे हालात से निपटना सीखना होगा – अशांति, अनिश्चितताएं, तेज बदलाव और नई रणनीतियां।

Advertisement
First Published - September 20, 2025 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement