facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टील सेक्टर में बड़ी हलचल: JSW कलिंगा में JFE ने ली 25% हिस्सेदारी, संबलपुर स्टील पर भी साझा हक

Advertisement

सज्जन जिंदल की जेएसडब्ल्यू कलिंगा स्टील में जापानी दिग्गज जेएफई ने 7,875 करोड़ रुपये निवेश कर 25% हिस्सेदारी खरीदी है, जिससे स्टील सेक्टर में हलचल तेज है

Last Updated- March 30, 2026 | 10:03 PM IST
JSW Steel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सज्जन जिंदल की अगुआई वाली जेएसडब्ल्यू स्टील ने सोमवार को कहा कि जापान की जेएफई स्टील कॉरपोरेशन ने जेएसडब्ल्यू कलिंगा स्टील लिमिटेड में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के लिए 7,875 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि यह निवेश जेएसडब्ल्यू कलिंगा में जेएफई की नियोजित हिस्सेदारी का पहला चरण है। इसके तहत सोमवार को जापानी कंपनी को 2,26,94,524 इक्विटी शेयर आवंटित किए गए।

सूचना में कहा गया है, ‘जेएफई स्टील कॉरपोरेशन (जेएफई) ने जेएसडब्ल्यू कलिंगा स्टील लिमिटेड (जेएसडब्ल्यू कलिंगा) में जेएफई के निवेश का पहला चरण यानी 7,875 करोड़ रुपये का निवेश किया है और जेएसडब्ल्यू कलिंगा के 2,26,94,524 इक्विटी शेयर सोमवार (30 मार्च, 2026) को जेएफई को आवंटित किए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप जेएफई के पास जेएसडब्ल्यू कलिंगा में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है।’ 

कंपनी के अनुसार, ‘हाल ही में संयुक्त उद्यम समझौते के तहत जेएसडब्ल्यू कलिंगा में हुए आवंटन और निदेशक मंडल में बदलाव के बाद जेएसडब्ल्यू स्टील और जेएफई स्टील ने जेएसडब्ल्यू कलिंगा और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जेएसडब्ल्यू संबलपुर स्टील पर संयुक्त नियंत्रण स्थापित कर लिया है। कंपनी ने सूचना में कहा कि जेएफई द्वारा जेएसडब्ल्यू कलिंगा में 7,875 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण संयुक्त उद्यम समझौते के अनुसार पूरा हो जाएगा।  

Advertisement
First Published - March 30, 2026 | 10:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement