facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गुजरात के साणंद में Kaynes कंपनी लगाएगी सेमीकंडक्टर यूनिट, 3,307 करोड़ रुपये का होगा निवेश

Advertisement

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत में एक संपूर्ण सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तैयार हो रहा है।

Last Updated- September 02, 2024 | 5:21 PM IST
Suchi Semicon's $100 million investment plan, new semiconductor plant in Surat will start in November सुचि सेमीकॉन की 10 करोड़ डॉलर की निवेश योजना, सूरत में नया सेमीकंडक्टर प्लांट नवंबर में शुरू होगा

सरकार ने सोमवार को गुजरात के साणंद में Kaynes कंपनी द्वारा एक सेमीकंडक्टर यूनिट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस यूनिट की उत्पादन क्षमता रोजाना 6.3 मिलियन चिप्स होगी, और इसके लिए 3,307 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत में एक संपूर्ण सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तैयार हो रहा है। उन्होंने बताया, “आज कैबिनेट ने Kaynes के प्लांट को मंजूरी दी है, जिसकी क्षमता 6.3 मिलियन चिप्स प्रति दिन होगी। यह प्लांट 46 एकड़ में बनेगा, और इसका बड़ा हिस्सा Kaynes इंडस्ट्रीज के लिए होगा, जो पहले ही बुक हो चुका है।”

यह प्लांट पावर सेक्टर से संबंधित चिप्स का भी उत्पादन करेगा। कंपनी ने पहले ही साणंद, गुजरात में जमीन खरीद ली है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

इस प्रोजेक्ट में 3,307 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। मंत्री वैष्णव ने बताया, “इस प्लांट में पावर सेक्टर, ऑटोमोबाइल्स और घरेलू उपकरणों में इस्तेमाल होने वाली चिप्स भी बनाई जाएंगी।” (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 2, 2024 | 5:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement