facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY26 की पहली तिमाही में धीमी रही लोन ग्रोथ, बड़े प्राइवेट बैंकों की रिपोर्ट

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जमा में वृद्धि, ऋण में वृद्धि से अधिक बनी हुई है, हालांकि अंतर घटकर 300 आधार अंक रह गया है।

Last Updated- July 26, 2025 | 8:48 AM IST
bank
Representative Image

बैंकों द्वारा दिए गए ऋण की वृद्धि दर 11 जुलाई को समाप्त पखवाड़े में सालाना आधार पर मामूली बढ़कर 9.8 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं इस दौरान जमा में वृद्धि 10.1 प्रतिशत पर स्थिर रही है। भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जमा में वृद्धि, ऋण में वृद्धि से अधिक बनी हुई है, हालांकि अंतर घटकर 300 आधार अंक रह गया है।

पिछले साल की समान अवधि के दौरान बैंकिंग व्यवस्था के ऋण में 14 प्रतिशत, जबकि जमा में 11.3 प्रतिशत वृद्धि हुई थी।

अगर समग्र आंकड़े देखें तो ताजा आंकड़ों के मुताबिक बैंकों द्वारा दिया गया ऋण 184.63 लाख करोड़ रुपये है, जबकि जमा 233.25 लाख करोड़ रुपये है। पखवाड़े के दौरान ऋण में 23,036 करोड़ रुपये और जमा में 99,909 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इसके पहले के पखवाड़े में कुल ऋण और जमा क्रमशः 184.83 लाख करोड़ रुपये और 234.25 लाख करोड़ रुपये था।

मई 2024 के लगभग 20 प्रतिशत के उच्च स्तर की ऋण वृद्धि से तेजी से गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2025 में बैंकिंग उद्योग ने 11 प्रतिशत की ऋण वृद्धि दर्ज की, जबकि जमा में 10.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में निजी क्षेत्र के ज्यादातर बड़े बैंकों ने ऋण वृद्धि सुस्त रहने की सूचना दी है।

देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, एचडीएफसी बैंक के ऋण में 6.7 प्रतिशत, आईसीआईसीआई के ऋण में 11.5 प्रतिशत सालाना वृद्धि हुई है। वहीं ऐक्सिस बैंक का ऋण पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 8 प्रतिशत बढ़ा है।

विशेषज्ञों ने कहा कि पिछले एक साल में ऋण वृद्धि में मंदी तेज रही है, क्योंकि ऋणदाता असुरक्षित खुदरा, माइक्रोफाइनेंस कारोबार में बढ़ती चूक के बीच परिसंपत्ति की गुणवत्ता को प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि अंडरराइटिंग मानकों को लगातार कड़ा कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - July 26, 2025 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement