facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लीला होटल्स के CEO अनुराग भटनागर बोले: युद्ध के बावजूद लक्जरी ट्रैवल में बरकरार है मजबूती

Advertisement

लीला होटल्स के CEO अनुराग भटनागर के अनुसार, वैश्विक युद्ध और अनिश्चितता के बावजूद लक्जरी ट्रैवल सेगमेंट मजबूत है, क्योंकि घरेलू पर्यटन अब अंतरराष्ट्रीय यात्रा की जगह ले रहा है

Last Updated- March 27, 2026 | 10:01 PM IST
Leela Hotels
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लेकर लोगों की धारणा पर बहुत ज्यादा असर हुआ है। लेकिन लक्जरी ट्रैवल सेगमेंट अब भी मजबूत बना हुआ है क्योंकि यात्री घरेलू पर्यटन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। यह जानकारी होटल उद्योग के शीर्ष अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

लीला पैलेस होटल्स ऐंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनुराग भटनागर ने कहा, ‘मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों का हमारे कारोबार पर असर पड़ा है। हमारे समूह के होटल में कई बुकिंग रद्द हुई हैं और कई कार्यक्रमों एवं कॉन्फ्रेंस को आगे के लिए टाल दिया गया है। लेकिन हम 40 साल पुरानी कंपनी हैं और हमने 9/11 के नयू यार्क हमले और 26/11 के मुंबई हमले जैसे संकट देखे हैं। हमने पाया है कि लक्जरी सेगमेंट में रिकवरी बहुत जल्दी होती है। यह सेगमेंट हमेशा से अधिक मजबूत रहा है।’

कंपनी के अनुसार, उसके करीब 55 प्रतिशत ग्राहक मेहमान अंतरराष्ट्रीय हैं। कंपनी ने पिछले साल दुबई के पाम जुमैरा में एक लक्जरी बीचफ्रंट रिसॉर्ट में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौते को मंजूरी दी थी और इसके साथ उसने वैश्विक स्तर पर विस्तार की शुरुआत की।

Also Read: रुपया 94.70 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर की मजबूती और एफआईआई बिकवाली से बढ़ा दबाव

सिर्फ विदेशी पर्यटक ही नहीं बल्कि विदेश यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में भी कमी आई है। भटनागर ने कहा, ‘लेकिन यह एक अवसर भी है। अब छुट्टियों का मौसम आ रहा है तो हम उम्मीद करते हैं कि विदेश जाने वाले पर्यटक फिर से हमारे रिसॉर्ट होटलों में लौटेंगे।’ वहीं, ग्लोबल होटल अलायंस के सीईओ क्रिस्टोफर हार्टले ने बताया कि पश्चिम एशिया में मौजूद होटलों के कारोबार पर भारी असर पड़ा है और वहां कमरों की बुकिंग एक अंक तक गिर गई है।

उन्होंने कहा, ‘इस युद्ध का असर आगे भी जारी रहेगा, लेकिन आने वाले महीनों में उतनी गंभीर स्थिति नहीं रहेगी क्योंकि यह समय आमतौर पर पर्यटन के लिए ऑफ-सीजन होता है। हालांकि वैश्विक स्तर पर कारोबार स्थानांतरित हो गया है। जैसे भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की जगह घरेलू पर्यटन ने ले ली है। निश्चित तौर पर लक्जरी ट्रैवल की स्थिति अब भी मजबूत बनी हुई है।’ उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 के बाद से यात्रा करने के तरीकों और रुझान में काफी बदलाव आया है।

Advertisement
First Published - March 27, 2026 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement