facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मिडिल ईस्ट जंग से तेल बाजार दहला! 20 लाख बैरल रिफाइनिंग क्षमता पर खतरा

Advertisement

रायस्टैड एनर्जी ने होर्मुज स्ट्रेट बंद रहने पर वैश्विक आपूर्ति संकट की चेतावनी दी

Last Updated- March 13, 2026 | 9:42 AM IST
petrol companies

नॉर्वे की एनर्जी रिसर्च फर्म रायस्टैड एनर्जी का कहना है कि पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई से खाड़ी की 20 लाख बैरल प्रति दिन तक की रिफाइनिंग क्षमता खतरे में पड़ गई है। भारत रसोई गैस (एलपीजी) की अपनी कुल खपत का 65 प्रतिशत आयात करता है। इसमें से 80 प्रतिशत आयात कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे पश्चिम एशियाई देशों से होता है। यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरते हैं। भूराजनीतिक तनाव भारत की आपूर्ति को बहुत संवेदनशील बना देती है।

रायस्टैड एनर्जी ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे सैन्य तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट बंद है। ऐसे में खाड़ी देशों के तेल का भंडार अधिकतम स्तर पर पहुंच गया है। इससे इन इलाकों के तेलशोधकों के सामने गंभीर चुनौती आ रही है। तेलशोधकों को परिचालन रोकने को मजबूर होना पड़ सकता है। निर्यात रुकने पर क्षमता घटानी होगी और उत्पादन सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित रह जाएगी।’

इसमें यह भी कहा गया है कि अभी बहरीन और कुवैत को सबसे ज्यादा परिचालन जोखिम का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उनके निर्यात पर निर्भर तेल शोधन संयंत्रों के पास कोई विकल्प नहीं है। रायस्टैड एनर्जी में कमोडिटी मार्केट्स, ऑयल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पंकज श्रीवास्तव ने कहा, ‘अगर लड़ाई जारी रहती है तो पूरे इलाके में उत्पादन बंद करना पड़ सकता है और रिफाइनिंग में कटौती होने की पूरी संभावना है। अगर अगले 6 सप्ताह तक स्ट्रेट से तेल की आवाजाही शुरू नहीं हुई तो इससे 20 लाख बैरल प्रतिदिन वैश्विक तेल आपूर्ति को खतरा हो सकता है।’

Advertisement
First Published - March 13, 2026 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement