facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोयला मंत्रालय भूमिगत खदानों की नीलामी के लिए नई प्रोत्साहन योजना पर कर रहा काम

Advertisement

कोलकाता रोड शो में कोयला सचिव विक्रम देव दत्त का ऐलान, वाणिज्यिक खदान नीलामी को मिलेगा नया बढ़ावा

Last Updated- February 19, 2025 | 11:56 PM IST
Coal India

कोयला मंत्रालय भूमिगत वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों की नीलामी को गति देने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन देने की योजना बना रहा है। कोयला सचिव विक्रम देव दत्त ने कहा कि प्रोत्साहन देने का ढांचा चर्चा के अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि भूमिगत खदानों के लिए अभी जो मौजूद है, इसके अलावा दो प्रोत्साहन और होंगे। कोयला क्षेत्र में अवसर और वाणिज्यिक कोयला खदान की नीलामी को लेकर कोलकाता में आयोजित रोड शो के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी।

निवेशकों ने यह जानना चाहा कि भूमिगत खदानों को मिलने वाला प्रोत्साहन आगामी ब्लॉकों पर लागू होगा, या पहले से नीलाम हुए ब्लॉकों पर भी लागू होगा। इसके जवाब में कोयला मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और नामित प्राधिकारी रुपिंदर बराड़ ने कहा कि जो भी संशोधन होगा, वह आगामी खदानों के लिए होगा, अभी तक की स्थिति तो यही है।

सरकारी अधिकारियों ने माना कि भूमिगत खनन में चुनौतियां अधिक हैं, लेकिन खुली खदानों की तुलना में इनकी सतत पहुंच और न्यूनतम विस्थापन को देखते हुए सरकार इन पर विशेष ध्यान दे रही है। आगामी वाणिज्यिक खदान नीलामी के लिए बुधवार को रोडशो का आयोजन किया गया। वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी का 11वां दौर अभी चल रहा है और तकनीकी बोली का मूल्यांकन हो रहा है।

दत्त ने कहा कि अब तक बोली के मामले में अप्रत्याशित प्रतिक्रिया मिली है और भविष्य में तेज वृद्धि का दौर रहने वाला है। वृद्धि को लेकर उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक कोयला खनन में लगातार 30 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि दर दर्ज की जा रही हैं। निजी और वाणिज्यिक खनन मिलाकर पिछले साल करीब 14.7 करोड़ टन उत्पादन हुआ था। इस साल वाणिज्यिक खदानों से 15.7 करोड़ टन उत्पादन पहले ही हो चुका है और लक्ष्य 17 लाख टन पार कर सकता है।

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement