facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्लोबल कोल इंडस्ट्री में 2035 तक चार लाख से ज्यादा माइनर्स की छंटनी की आशंका: रिपोर्ट

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार कोयला फैसिलिटीज के बंद होने की आशंका के कारण ऑपरेटिंग माइन्स में 9,90,200 कोयला-खनन नौकरियां समाप्त हो जाएंगी।

Last Updated- October 10, 2023 | 12:54 PM IST
कोल इंडिया

कोयला इंडस्ट्री में 2035 तक चार लाख से ज्यादा माइनिंग संबंधी नौकरियां खत्म होने की आशंका है। यानी हर दिन करीब 100 श्रमिकों की नौकरी जा सकती है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई।

जलवायु प्रतिबद्धताओं या कोयले को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की नीतियों के बिना भी चीन और भारत में ऐसा होने की आशंका है।

‘ग्लोबल एनर्जी मॉनिटर’ द्वारा संकलित रिपोर्ट के अनुसार, इसकी प्रमुख वजह सस्ती विंड और ऊर्जा उत्पादन की ओर बाजार का बदलाव और कोयले के बाद अर्थव्यवस्था में परिवर्तन के प्रबंधन के लिए योजना की कमी होगी।

अमेरिका स्थित एक गैर सरकारी संगठन ‘ग्लोबल एनर्जी मॉनिटर’ उभरते अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा परिदृश्य का विश्लेषण करता है। रिपोर्ट के अनुसार कोयला फैसिलिटीज के बंद होने की आशंका के कारण ऑपरेटिंग माइन्स में 9,90,200 कोयला-खनन नौकरियां समाप्त हो जाएंगी, संभावित रूप से मौजूदा कार्यबल के एक तिहाई (37 प्रतिशत) से अधिक की छंटनी होगी।

चीन और भारत के इससे सबसे अधिक प्रभावित होने की उम्मीद है। चीन के शांक्सी प्रांत में वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक संख्या में नौकरियां जाएंगी। वहां 2050 तक 2,41,900 नौकरियां जा सकती हैं। वहीं कोल इंडिया में सदी के मध्य तक 73,800 नौकरियां खत्म हो सकती हैं।

Advertisement
First Published - October 10, 2023 | 12:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement